Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



 रावणा राजपूत समाज का तहसील कार्यकारिणी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़ @महेंद्र सिंह चौहान । रावणा राजपूत महासभा संस्थान किशनगढ़ द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को रावणा राजपूत सभा भवन मीरा बावडी पर आयोजित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती के श्री चरणों में दीप प्रज्वलित कर की गई । कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी स्थानीय विधायक विकास चौधरी ,नगर परिषद सभापति दिनेश सिंह राठौड़ ,रावणा राजपूत समाज के प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोढाला ,जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह सोलंकी सहित विभिन्न इलाकों से पहुंचे सेकड़ो समाज बन्धुओ की मौजूदगी में कार्यकारणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित  हुआ । मीडिया प्रभारी भैरूसिंह चौहान ने बताया की तहसील कार्यकारणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यातिथि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ,विधायक विकास चौधरी ,नगर परिषद सभापति दिनेश सिंह राठौड़,प्रदेशाध्यक्ष रणजीतसिंह सोढाला, जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह सोलंकी रहे  । नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधीर सिंह चोहान व उनकी कार्यकारणी पद व गोपनीयता की शपथ ली । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषिराज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा समाज का विकास ही देश का विकास है आपने समाज का विकास कर लिया तो समझो देश का विकास हो गया । समाज मजबूत तो देश मजबूत रावणा राजपूत समाज हमेशा ही वीर योद्धा जाती रही है । मंत्री भागीरथ चौधरी ने सांसद मद से  5 लाख रुपये की सभा भवन में देने की घोषणा की । सभापति दिनेशसिंह राठौड़ में कहा कि राजपूत समाज व रावणा राजपूत समाज एक ही है । और हमे एक होकर सामाजिक कुरीतियों को मिटाना है । आगामी चुनावों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे । प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोढाला ने समाज बन्धुओ को सम्बोधित करते हुवे कहा कि समाज अब जाग चुका है । अपने अधिकारों के लिए हमे लड़ना होगा । अपने वर्चस्व के लिए हमे आगे बढ़ना होगा । शिक्षा के साथ साथ राजनीति में भी समाज को आगे आना चाहिए । जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह सोलंकी ने कहा कि अजमेर जिले में हर गाँव मे हमारा घर है हमे एकजुट होकर अपना वर्चस्व बनना होगा । अब हमे राजनिति में आगे बढ़ना होगा । कार्यक्रम में पधारे सभी समाज बन्धुओ का तहसील अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान ने तहदिल से धन्यवाद दिया ।



أحدث أقدم