Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़- श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था मदनगंज के अंतर्गत आयोजित महेश नवमी पर्व पर विचित्र वेशभूषा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान महेश की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण के साथ हुआ । प्रवक्ता सुरेश शारदा, ने बताया कि 12 जून रात्रि को 8:00 बजे से अजमेर रोड स्थित महेश विहार में विचित्र वेशभूषा कार्यक्रम का आयोजन रामाकृष्णा स्टोनेक्स के मांगीलाल, विजय सारडा  के सौजन्य से व मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया । विचित्र वेशभूषा कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न स्वांग रच कर सबको अचंभित कर दिया,बच्चों में कोई कृष्ण बना, तो कोई बना नारद, कोई बना बांके बिहारी, कोई बना अर्धनारीश्वर का रूप, तो कोई बनी झांसी की रानी,बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्वांग रच कर उपस्थित समाज बंधुओ, महिलाओं, युवाओ का मन मोह लिया और शानदार तालियां बटोरी । इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष रामनारायण झंवर, महेश नवमी संयोजक राधामोहन सारडा,विजय सारडा,सहसंयोजक जगदीश लोया, भगवान बाहेती, भवन प्रबंधक राजकुमार बांगड़, विष्णुचरण हेड़ा, राजेश लोया, मीडिया प्रभारी सुरेश शारदा, दीपक मुंदड़ा, प्रदीप चांडक, दीपक मोदानी,आदित्य अजमेरा, महिला मंडल की साधना तोषनीवाल, उषा कचोलिया, मंजू तापड़िया, सपना तापड़िया, प्रभा चौधरी, सहित महिला मंडल, नवयुवक मंडल,तरुण मंडल के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे 

विचित्र वेशभूषा में इन्होंने मारी बाजी

केशव भूतड़ा, ने जानकारी देते हुए बताया कि विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर किवा माहेश्वरी पुत्री अंकुर नोगजा, प्रांशी सोनी पुत्री मनीष सोनी रही,प्रथम स्थान पर रही किवा माहेश्वरी ने नारद का स्वांग रचकर सभी को हंसाया और गुदगुदाया,साथ ही प्रथम स्थान पर रही प्रांशी सोनी ने भी कृष्ण रूप धरकर सभी का मन मोहा और आशीर्वाद दिया वही द्वितीय स्थान पर वंशिका मुंदडा पुत्री रिंकेश मुंदडा , शिवि कालानी पुत्री साकेत कालानी रही द्वितीय स्थान पर रही वंशिका मुंदड़ा ने झांसी की रानी बनकर स्टेज पर शानदार प्रदर्शन कर तालियां बटोरी, साथ ही द्वितीय स्थान पर रही शिवि कालानी ने श्रीनाथजी का रूप धरकर अलग ही झठा बिखेरी विकास न्याती, नरेश शारदा,गोविंद हेड़ा, अविन न्याती, केशव भूतड़ा, सिद्धार्थ काबरा,अनुराग सारडा, कुशाग्र काबरा,अक्षय तापड़िया, प्रमोद सोमानी, महेश काबरा ने व्यवस्थाएं संभाली

أحدث أقدم