किशनगढ़ । भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान की सोमवार को जयपुर में प्रस्तावित "परिवर्तन संकल्प महासभा" में सम्मिलित होने के लिए किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सिलोरा मण्ड़ल के शक्ति केन्द्र बरना में शक्ति केन्द्र प्रभारी के तौर पर किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विमल बड़जात्या ने प्रवास किया। किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विमल बड़जात्या के अनुसार शक्ति केन्द्र बरना के अन्तर्गत समस्त बूथों के प्रतिनिधिगण के साथ परिवर्तन संकल्प महासभा हेतु "जयपुर चलों" के विषय पर बैठक ली गई एवं अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को जयपुर में आदरणीय् प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में प्रस्तावित "परिवर्तन संकल्प महासभा" में सम्मिलित होने का आवाह्न किया। बैठक में पूर्ण जोश एवं ऊर्जा के साथ कार्यकर्ताओं ने किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विमल बड़जात्या का भाजपा उपरने से स्वागत - अभिनन्दन करते हुएं "जय भाजपा - तय भाजपा" के उद्घोष लगाएं। प्रत्युत्तर में भाजपा नेता विमल बड़जात्या ने "साथ आएं - परिवर्तन लाएं" के संकल्पना के साथ सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुएं सभी कार्यकर्ताओं में संकल्पित भाव देखा। इस दौरान भाजपा सिलोरा मण्ड़ल अध्यक्ष रामावतार वैष्णव, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष रोहित सैनी, साथी कार्यकर्ता दिनेश धाभाई, विकास जैन, बूथ प्रतिनिधि ओम टाण्डी, कानजी राव, रामप्रसाद नुवाद, देवजी चोयल, सुरज रेगर, लक्ष्मण टाण्डी, मोनू चोयल, जीवराज टाण्डी, ओम राव, हेमराज गोवर्धनपुरा, रणजीत टाण्डी, सांवरलाल जाट, हरिराम रेगर एवं सरपंच साहब आदि ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की।
जयपुर चलो" के संदेश के साथ किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विमल बड़जात्या का ग्रामीण क्षेत्र में हुआ प्रवास
माटी की महक न्यूज़
