Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

 

माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़ @भेरूसिंह चौहान  । किशनगढ़ में श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बालाजी मेले के सुअवसर पर सांस्कृतिक सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत निम्न कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी के मुख्य संयोजक चन्द्र प्रकाश बैद ने जानकारी देते हुए बताया की दिनांक 26 सितंबर 2023 को बालाजी मेले की पूर्व संध्या पर रात्रि 7 बजे से महा हनुमान चालीसा के 11 पाठ का आयोजन किया जायेगा जिसमे माँ भारती रक्षा मंच का विशेष सहयोग रहेगा। दिनांक 27 सितंबर 2023 को याशिका ग्रेनाईट के सौजन्य से रात्रि 9 बजे से रंगीलो राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमे राजस्थानी फिल्म एक्टर आरोही नायक प्रख्यात भजन गायिका पूजा भटनागर सुप्रसिद्ध कॉमेडियन रमेश सहित अनेक राजस्थानी एवं हरियाणवी कलाकार अपनी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। कमेटी के सह निर्देशक प्रेमसागर शर्मा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया की दिनांक 30 सितंबर 2023 को आर. के. मार्बल ग्रुप के सौजन्य से रात्रि 9 बजे अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा जिसमे सुप्रसिद्ध हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा, हास्य कवि हिमांशु बवंड़र, वीर रस कवि संजय शुक्ला, संचालन एवं हास्य कवि गोविंद राठी, श्रंगार कवियत्री सपना सोनी एवं श्रंगार कवियत्री सुमिता सरल हास्य एवं व्यंग्य के माध्यम से आमजन का स्वस्थ मनोरंजन करेंगे।कमेटी के सह संयोजक श्याम जोगड़ एवं अध्यक्ष कैलाश रोकड़िया ने बताया की दिनांक 2 अक्टूबर को मयूरा सिटी के सौजन्य से रात्रि 9 बजे बॉलीवुड धमाल कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमे प्रसिद्ध टेलीविजन धारावाहिक अनुपमा फेम पाखी एल्बम कलाकार पूजा बिस्ट मशहूर बॉलीवुड सिंगर कनिष्का चौहान एल्बम सिंगर विवेक भारद्वाज सहित अनेक बॉलीवुड कलाकार अपनी आकर्षक प्रस्तुति देंगे। सभी कार्यक्रमों का आयोजन रविन्द्र रंगमंच पर किया जायेगा।

أحدث أقدم