माटी की महक । भारत विकास परिषद मुख्य शाखा मदनगंज द्वारा आयोजित सात दिवसीय अभिरुचि शिविर गुरुवार को अग्रवाल कन्या पाठशाला सिटी रोड मदनगंज किशनगढ़ मदनगंज पर विधिवत शुभारंभ हुआ । शिविर प्रभारी तनु मेंघानी ने बताया की शुभारंभ कार्यक्रम महेंद्र मित्तल के मुख्य अतिथ्य मे हुआ । शिविर मे सेल्फ ब्यूटीशियन आर्ट एंड क्राफ्ट गिफ्ट पैकिंग लिप्पन आर्ट लर्निंग ट्री खाना खजाना व नृत्य प्रशिक्षण क्लास होंगी । शिविर मे अध्यक्ष श्री भारत सराफ प्रहलाद अग्रवाल राजेश कामदार विजय जी गोयल ओम प्रकाश जी मैणावत जय श्री अग्रवाल पार्वती कुमावत ललिता सारदा रेखा राठी विभा पटोदी रजनी अग्रवाल अलका गोयल सरोज कामदर कुसुम अग्रवाल रश्मि जैन मनकंवर् गोयल निशा,नेहा सराफ आदि का सहयोग रहा । उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा जी शुक्ला ने किया