5 उपाध्यक्ष, 1 महामंत्री, 11 जिलामंत्री , 1 प्रचार मंत्री, 1 सोशल मीडिया प्रभारी, 1 कार्यालय प्रभारी सहित कुल 20 पदाधिकारियों की घोषणा
एडवोकेट पीयूष जैन को जिला मंत्री की जिम्मेदारी
माटी की महक अजमेर .। भारतीय जनता शहर जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए 20 पदाधिकारियों की घोषणा की है। इनमें 5 उपाध्यक्ष, 1 महामंत्री, 11 जिलामंत्री , 1 प्रचार मंत्री, 1 सोशल मीडिया प्रभारी, 1 कार्यालय प्रभारी के नामों की घोषणा करी गयी है। जायसवाल ने सभी को दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में अभी से जुट जाने के निर्देश दिए है भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल ने बताया कि भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला टीम में 20 नामों की घोषणा की गई है। नवगठित टीम में हिमांशु वैष्णव, महेश्वर झा, सुरेंद्र सिंह, राजेश चौधरी, महेश टेलर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अतुल सामरिया को महामंत्री बनाया गया है। इसी तरह पीयूष जैन, जितेंद्र दादिया, विनु रावत, रवि गुर्जर, बाबूलाल गुर्जर, लोकेश राव, राजपाल शेखावत, अजय ज्योतियाना, हितेश शर्मा, सुनील राजावत तथा सागर राव को जिला मंत्री बनाया गया है। भरत कानानी को प्रचार मंत्री, अंकित शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी तथा करण कुमार को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है । जिला मंत्री बनाये जाने पर एडवोकेट पीयूष जैन ने अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, जिलाध्यक्ष रमेश सोनी तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल सहित शीर्ष नेतृत्व का तहे दिल से आभार जताया। साथ ही विश्वास दिलाया कि आने वाले विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में वे अजमेर में भाजपा का कमल खिलाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। गौरतलब है दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उसी कड़ी में नए कार्यकर्ताओ को भाजपा में जोड़ा जा रहा है।
