खडार/ सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। राजस्थान राज्य तालुका विधिक सेवा समिति प्राधिकरण जयपुर एवं जिला तालुका विधिक सेवा समिति प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति खंडार के तत्वावधान में अध्यक्ष श्रीमती श्वेता अग्रवाल के नेतृत्व में मंगलवार को खंडार उपखण्ड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में बाल विवाह रोकथाम अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। रैली की कमान पीएलबी श्रीमती संजीविका सोनी के द्वारा संभाली गई। जागरूकता रैली के माध्यम के बीच बाल विवाह रोकथाम के नियमों से पीएलवी के द्वारा आमजन को बखूबी जागरुक किया गया है। आपको बता दें कि ब्लॉक तालुका विधिक सेवा समिति खंडार के तत्वाधान में बाल विवाह रोकथाम अभियान पिछली 1 अप्रैल 2023 से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का समापन 31 मई 2023 को होगा ।
