गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। सवाई माधोपुर जिले में से अलग होकर बने नवीन जिले गंगापुर सिटी में बुधवार को प्रातः 10.30 बजे नवीन जिले की प्रथम विशेषाधिकारी श्रीमती अंजली राजोरिया के पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है। गंगापुर सिटी आगमन पर विधायक रामकेश मीना के नेतृत्व में विशेष अधिकारी राजोरिया का जयपुर रोड़ स्थित छठी मील पर भव्य स्वागत सत्कार किया जायेगा। इसके अलावा काफिले के साथ ही विशेष अधिकारी को उपखण्ड कार्यालय गंगापुर सिटी ले जाया जायेगा। समस्त कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, नगरपरिषद पार्षदगण, मनोनीत पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, सभी सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं गंगापुर सिटी के आमजन उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस समर्थित स्थानीय निर्दलीय विधायक रामकेश मीना व गंगापुर सिटी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर व देहात के अध्यक्षों सहित सभी पदाधिकारियों द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपिल की गई है।
👍
