Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक




भाजपा नेत्री आशा मीणा के बढ़ते वर्चस्व ने विरोधी नेताओं (पक्ष-विपक्ष) के चेहरों पर खिंची चिंता की लकीरें   
                                                   

सवाई माधोपुर ( चन्द्रशेखर शर्मा)। भाजपा नेत्री आशा मीणा सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता के रूप में लगातार उभर रही हैं। भाजपा नेत्री ऐसा कोई भी अवसर बाकी नहीं छोड़ रही है, जो कि सामाजिक सरोकार से जुड़ा हो। जिले में महिला नेताओं में आशा मीणा एक जाना पहचाना नाम बन चुका है जबकि विधानसभा क्षेत्र में उनकी ख्याति का ग्राफ दिनोदिन बढ़ता ही जा रहा है। दीपावली के स्नेह मिलन कार्यक्रम के चलते भाजपा नेत्री ने  पांच दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम के चलते शहर से लेकर गांव-ढाणियों तक अपनी पहुंच सुनिश्चित की,और दीपावली की राम राम के सहारे ग्रामीण पंच- पटेलों एवं बुजुर्ग व्यक्तियों तथा महिलाओं का ढेर सारा आशीर्वाद एवं स्नेह पाने में सफलता अर्जित की। आपको बता दें कि दीपावली के दिन से ही भाजपा नेत्री सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र में (विशेष कर ग्रामीण अंचल में) घूम घूम कर आम जनता के बीच उपस्थित रहीं हैं। भाजपा नेत्री के  दिनोंदिन बढ़ते प्रभाव को पक्ष एवं विपक्ष के विरोधी नेता पचा नहीं पा रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बतौर भाजपा प्रत्याशी की एवज में आज भाजपा नेत्री स्थिति कहीं अधिक मजबूत है। कहने का मतलब पलड़ा भारी है अपने बाल- बच्चों एवं परिवार को आवश्यकतानुसार समय ना देकर आशा मीणा  अभी से ही आमजन के सुख- दुख में  जरूरत से ज्यादा भागीदारी निभा रही हैं। यही वजह है, कि शहरी क्षेत्र में ही नहीं ग्रामीण अंचल में भी वह भविष्य के मतदाताओं में गहरी छाप छोड़ रही हैं। दूसरे नेताओं की अपेक्षा भाजपा नेत्री धरातल पर रहकर जनता के बीच जनता की समस्याओं को सुलझाने में भी मददगार साबित हो रही है। विशेषकर भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में आशा मीणा का काफी क्रेज बन चुका है।                       



जो आने वाले चुनाव परिणामों में आश्चर्य जनक तस्वीर पेश करेगा। अपने भाषणों में बोल्ड अंदाज से अपनी बातों को रखने वाली एक अकेली महिला नेता आशा ने अपना राजनैतिक कैरियर पंचायत समिति प्रधान से शुरू किया था, लेकिन सामाजिक/धार्मिक एवं आध्यात्मिक तथा सुख-दुख के कार्यों में लगातार जन सहभागिता और लोगों की सहायता करने के जूनून ने उन्हें सवाईमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में खासा चर्चित बना दिया है। यही वजह है, कि आज आशा मीणा के विरोधियों में (पार्टी एवं अन्य दल) में चुनावी शंखनाद से पहले ही खलबली मची हुई नजर आ रही है। सच कहें तो सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के भीतर उनके कद का कोई बराबरी का नेता (जन नायक को छोड़कर) फिलहाल मौजूद नहीं है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीणा ने गुरूवार को भी विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर का दौरा कर दीपावली एवं गोवर्धन तथा भाईदूज की शुभकामना एवं राम राम की। इस दौरान मीणा ने मलारना डूंगर उपखण्ड क्षेत्र के खिरनी कस्बे में में पंचों-पटेलों व युवा वर्ग से  दीपावली के पावन अवसर पर रामा-श्यामा कि एवं आमजन के हाल-चाल जाने। सवाई माधोपुर शहरी क्षेत्र से लेकर सूरवाल,मैनपुरा, खांट कलां  एक दिन पहले  जडावता, अजनोटी एवं दुब्बी बनास जैसे दर्जनों गांवों को दौरा कर पंच-पटेलों से दीपावली का रामा-श्यामा किया, इस मौके पर काला-खेजडा स्थित बजरंग वली के दर्शन किए एवं बाबा का आशीर्वाद भी प्राप्त  किया। इसके अलावा  खिरनी कस्बे में पहुंच एक खेल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हो विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरित कर उनकी हौंसला अफजाई की और जनता के अभाव अभियोग सुने। आशा मीणा जहां भी पहुंची वहां आमजन ने उन्हें बेटी,बहु एवं भाजपा नेत्री के रूप में सिर आंखों पर बिठाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी।



أحدث أقدم