Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

बैठक में सर्व सम्मति से जिला स्तरीय अनुशासन एवं छानबीन कमेटी के गठन का लिया गया निर्णय 

सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) की जिला स्तरीय बैठक  शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित सूचना केन्द्र में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने की। जिला महासचिव इंजी. ज़ियाउल इस्लाम ने जानकारी देते हुए बताया की बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने समस्त पत्रकार साथियों को जिला स्तरीय पत्रकार अधिवेशन एवं वरिष्ट पत्रकार सम्मान समारोह की सफलता पर बधाई दी। इस अवसर पर संगठन के विस्तार एवं पत्रकारों के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्व सम्मति से जिला स्तरीय अनुशासन एवं छानबीन कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया। लिए गए निर्णय के अनुसार कमेटी का संयोजक जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा को नियुक्त किया गया,जबकि उपखण्ड अध्यक्ष गंगापुर सिटी महेश शर्मा, पूर्व महामंत्री आईएफडब्ल्यूजे बौंली आशीष मित्तल, जिला सचिव श्रीकान्त शर्मा एवं जिला मिडिया प्रभारी राजेश गोयल को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया। बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है, उन्होंने समस्त पत्रकार साथियों को सदैव निष्पक्षता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला महासचिव इंजी. ज़ियाउल इस्लाम ने सभी पत्रकारों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमें निष्ठा एवं ईमानदारी से अपना दायित्व निभाते हुए सदैव संगठन हित में कार्य करना है और पत्रकार बंधुओं की समस्याओं के हेतु सदैव तत्पर रहना है।बैठक में आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजमल जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरकचंद जैन, जिला महासचिव इंजी. जियाउल इस्लाम, सचिव जितेंद्र जैन, श्रीकांत शर्मा, संगठन सचिव मुक़द्दस खान, मीडिया प्रभारी राजेश गोयल, कोषाध्यक्ष महेश सोनी ,सुनील शर्मा,राकेश अग्रवाल, गंगापुर उपखंड अध्यक्ष महेश शर्मा, बौंली उपखंड अध्यक्ष कुंजीलाल मीणा, आशीष मित्तल, मलारना डूंगर उपखंड सचिव अकरम खान,  शादाब अली सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।  

Previous Post Next Post