Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
सवाई माधोपुर/मलारना डूंगर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह चौधरी ने गुरुवार को मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय का दौरा कर अधिकारियों के साथ बैठक की। यहां उप जिला कलेक्टर कार्यालय में आहूत बैठक में  कलेक्टर एवं
एसपी के अलावा उपखंड अधिकारी मनोज कुमार वर्मा , तहसीलदार किशन मुरारी मीणा, मलाना डूंगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, बौंली थाना प्रभारी बृजेश मीणा एवं बाटोदा थाना प्रभारी सहित अधिकांश विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से कलेक्टर व एसपी ने अधिकारियों के साथ अवैध बजरी खनन व परिवहन मामले को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। साथ ही टिड्डी दल  आक्रमण सहित पेयजल विद्युत जैसे विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा -परिचर्चा कर जन सुविधाओं में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने के दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को प्रदान किए।
Previous Post Next Post