Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

(स्वामी आत्मानंद गुरूकुल परिसर, मलारना चौड़)

चार दिवसीय कार्यक्रम में चौदह लाख मूल्य का 21 मन शुद्ध गाय का घी व 21 मन शुद्ध हवन सामग्री का होगा उपयोग

महर्षि दयानंद जी की दूसरी जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर विश्व कल्याणार्थ विशाल महायज्ञ व महासम्मेलन का आयोजन- आचार्य सोमदेव आर्य                                                                                             


सवाई माधोपुर/ चन्द्रशेखर शर्मा। समाज सुधारक एवं युगदृष्टा स्वामी महर्षि दयानन्द सरस्वती जी द्वारा बड़े बड़े महायज्ञ करने की तदान्तर में दी गई प्रेरणा से प्रेरित होकर  सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर उपखण्ड क्षेत्र के मलारना चौड़ कस्बे में स्थित श्री स्वामी आत्मान्द वैदिक गुरुकुल आश्रम में विशाल महायज्ञ व भव्य महासम्मेलन समारोह का आयोजन आगामी 9 फरवरी से 12 फरवरी के किया जाएगा। आचार्य स्वामी सोमदेव आर्य ने बताया कि महर्षि दयानंद जी की दूसरी जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर यहां विशाल महायज्ञ व भव्य महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 21 मन गाय का शुद्ध देशी घी व 21 मन शुद्ध हवन सामग्री प्रयोग में लाई जाएगी। आपको बता दें, कि इस महायज्ञ में लगभग 1000 किलो देशी घी व इतनी ही सामग्री उपयोग में ली जाएगी। देसी गाय का शुद्ध घी बाहर से मंगवाया गया है, हवन सामग्री ऋतु अनुकूल, विशेष द्रव्यों से युक्त होगी। स्वामी सोमदेव आर्य ने इस बारे में व्यापक जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 1100रु. प्रति किलो शुद्ध देशी घी तथा तकरीबन ढाई सौ रुपए प्रति किलो के भाव से हवन सामग्री खरीदी जाएगी। जिस पर कुल मिलाकर (केवल हवन व्यय) चौदह लाख रूपए का खर्च होगें। इसके अलावा श्रृद्धालुओं के लिए चारों दिन भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी आयोजन स्थल पर रहेगी, जिसमें अमूमन पंद्रह हजार व्यक्ति भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे। इस महायज्ञ में सब व्यवस्थाओं को मिलाकर अनुमानित खर्च लगभग पच्चीस लाख रहेगा ।

इस विशाल महायज्ञ व भव्य महासम्मेलन में पूरे भारत वर्ष से आर्य समाज से जुड़े एवं निराकार ब्रह्म के अनुयाईयों  एवं उपासकों को सादर आमंत्रित किया गया है। जो की भारी संख्या में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में शिरकत करने वाले लोगों की सुविधा के लिए गुरूकुल समिति द्वारा बस एवं रेल यात्रा हेतू रूट चार्ट एवं सम्पर्क नम्बर भी जारी किया गए है। जो इस प्रकार है।                                                                                       1. दिल्ली से कोटा मुम्बई रेल लाइन पर सवाईमाधोपुर स्टेशन उतरकर स्टेशन के बाहर से ही बसें चलती हैं जो गुरुकुल मलारना चौड़ के द्वार पर ही पहुंचा देती हैं।

2. जयपुर अजमेर रेल लाइन से दौसा स्टेशन उतरकर स्टेशन के बाहर से वाया लालसोट की बस से गुरुकुल मलारना चौड़ के द्वार पर उतरें।

सम्पर्क सूत्र संख्या-

9024669555 / 8199938001


 

Previous Post Next Post