Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

  


सेवा सप्ताह मनाने का सर्वसम्मति से बैठक में लिया गया निर्णय 
                                                                गंगापुर सिटी / चन्द्रशेखर शर्मा। गंगापुर सिटी उपखण्ड मुख्यालय पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 72 वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के समस्त पदाधिकारीयों द्वारा आपस में एक- दूसरे को मिठाई खिला एवं मुंह मीठा करवाकर जन्मदिन की बधाईयां दी गई। इस अवसर पर सभी उपस्थित भाजपाइयों द्वारा पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा के शीर्षस्थ नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।  भाजपा शहर मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर शहर मंडल के पदाधिकारीयों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लेकर आगामी समय में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इस संदर्भ में आज 17 सितंबर को रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के साथ ही 18 सितंबर को गंगापुर शहर में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर पर गौ सेवा का कार्यक्रम,तो आगामी 19 सितंबर को प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं 20 सितंबर को राधामोहन गौशाला वजीरपुर में गायों को हरा चारा खिलाने का , 21 सितंबर को ग्रामीण मंडल में वृक्षारोपण कार्य , 23 सितंबर को तलावड़ा मंडल में डिस्पेंसरी पर फल वितरण का कार्यक्रम, 24 सितंबर को पुरानी अनाज मंडी स्थित अन्नक्षेत्र पर भोजन कार्यक्रम, 25 सितंबर को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 29 सितंबर को अनुसूचित जाति मोक्षधाम पर साफ सफाई कार्यक्रम तथा 31 सितंबर को हाई सेकेंडरी स्कूल मैदान पर चिकित्सा शिविर का संचालन इसी तरह 1 अक्टूबर को स्वच्छकारों का सम्मान समारोह और 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भी  जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर सभी शहर के कार्यकर्ताओं से प्रत्येक कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया है सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों की तैयारी बैठक में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, सभापति शिवरतन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटाना, सुशील दीक्षित,शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी,पूर्व जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित, उपसभापति वीरेंद्र पुजारी मिथिलेश गोपाल एवं धामोनिया,पार्षद गौरव मंगल ,वेद प्रकाश शर्मा बबलू चौधरी गोविंद गुप्ता सहित दर्जनो में भी भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

أحدث أقدم