Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक




सवाई माधोपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा सवाई माधोपुर की ओर से शनिवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्म दिवस पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राजकीय सामान्य चिकित्सालय में प्रातः 10 बजे से 3 बजे के बीच आयोजित शिविर में रक्तवीरों  ने 121यूनिट रक्तदान कर मोदी जी के जन्मदिवस को यादगार बना दिया।   विधानसभा संयोजक पंकज जैन ने बताया कि कार्यक्रम के अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री भाजयुमो रोहित चहल,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  मुकेश दाधीच, टोंक- सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती आशा मीना, जिला प्रभारी नारायण लाल मीणा ,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर भरतलाल मथुरिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नागेश लोढ़ी , पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुरेश जैन आदि उपस्थित थे जिन्होंने कार्यक्रम में शिरकत की,भाजयुमो के इस कार्यक्रम में 121 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया , इस हेतु सभी रक्तवीरों को माल्यार्पण कर प्रशंसा पत्र और बैग प्रदान किए गए ,इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र राठौड़, जिला उपाध्यक्ष  कमल मीना , बजरिया मंडल अध्यक्ष अनिल गौतम, शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, मलारना डूंगर मंडल अध्यक्ष रघुनाथ वैष्णव, कुंडेरा मंडल अध्यक्ष नवल सैनी, ओबीसी मोर्चा प्रीतम चौधरी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष विजय मीना , एस सी मोर्चा मनोज बैरवा, पूर्व सभापति कमलेश जैलिया , बजरिया मण्डल संयोजक श्रीराम शर्मा , देवेंद्र सैन , मलारना मंडल संयोजक अनूप गौतम , सतीश शर्मा आदि कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

أحدث أقدم