Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक




 बालाजी के मंच पर मुमताज़ नसीम द्वारा सरस्वती वंदना 

माटी की महक किशनगढ़ -भैरुसिंह चौहान । श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी द्वारा आयोजित सास्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का शनिवार को आयोजन किया हुआ। श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी के मुख्य संयोजक चन्द्र प्रकाश बैद ने बताया की आर के मार्बल ग्रुप के सौजन्य से कवि सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुर्व विधायक नाथुराम सिनोदिया एव मदनगंज थाना प्रभारी नेमीचन्द चौधरी थे मुख्य अतिथियो का श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी के मुख्य संयोजक चन्द्र प्रकाश  बैद ने माल्यापण कर सिरोपा पहनाकर एवं मूमेंटो भेंट कर स्वागत सत्कार किया। सह संयोजक श्याम जोगड़, अध्यक्ष कैलाश रोकड़िया कार्याध्यक्ष परमेन्दर जी जोशी, उपाध्यक्ष अशोक पाटनी बडायली वालो भंवर मेघवाल, विजय शर्मा, अमित बड़जात्या, नरेश बाकलीवाल, मोहित बरडीया ने माला पहना कर अतिथि सत्कार किया। इसी क्रम में कवि सम्मेलन की शोभा बढाने के लिए स्टेज पर संत गोपाल दास जी महाराज का भी मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सोनी, मनीष राजपुरोहीत, ज्ञानेन्द्र सैनी द्वारा माल्यापण कर स्वागत किया। कवि सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ करने के लिए ख्याति प्राप्त कवि संदीप जी शर्मा मध्यप्रदेश ने संचालन किया । सर्वप्रथम माँ शारदे की वन्दना के लिए मुमताज नसीम (अलीगढ़) से पधारी उनके द्वारा सुन्दर प्रस्तुति "हे सरस्वती मा तेरे चरणों में अर्पण मेरे दो जहाँ। मे तो हर पल तुम्हारी दासी रही, याद करके तुम्हें उदासी रही। जिसपे नजरे तुम्हारी जरा सी रही उसके जैसे आके हमको जरा रौशनी दीजिये। शब्दों को अर्थ की जिन्दगी दीजिये।। माँ सरस्वती वन्दना के बाद इन्दौर से पधारे सबसे कम उम्र के कवि रोहित झंन्नाट को आमंत्रित किया गया। रोहित झंन्नाट ने आते ही हास्य की फुलझडी से सभी दर्शकों को हंसने व तालियां बजाने पर विवश कर दिया। हे प्रभु में तुमसे यही निवेदन करता हूँ  छोटी मोटी हाईट बडा दे मे केटरीना पे मरता हूँ।।थाम के तु हाथ मेरा जीवन बना दे ।इस अन्तर मन को तु आजा मेरे चितवन को मधुवन बना दे।।हास्य व्यंग्य के साथ वातावरण तालियों की गडगहाट के साथ गुजयमान हो गया। मंच का कुशल संचालन कर रहे संदीप शर्मा ने बीच बीच मे हास्य व्यंग्य के साथ कवि व श्रोताओ को हसने हंसाने हँसाने के साथ गोरखपुर से पधारी कवियत्री भावना द्विवेदी जी को कविता पाठ के लिए आमंत्रित किया। भावना द्विवेदी ने इन गुलाबों में भी दा मधुर इत्र है। मित्र हु में तुम्हारी सहज मित्र हु।तुम मुझे अब पहचान लो। मे किशनगढ़ की सहेली का ही एक चित्र हु।। कि यदि वो प्यार की कहता। तो में इकरार कर देती।। मै आपनी जीत भी उसके हवाले हार के जाती। भुला संकोच कर देता वो कालेज का लडका।इशारा कर देता में पार कर जाती। तेरे खातीर जमाने भर को रुसवा कर सकती थी। नंगे पांव अगारो पे हसके गुजर सकती थी। तुझी से ही महोब्बत को मंजूरी मिली ना। में तेरे नाम का सिन्दूर भर मर जाती।। इस के बाद मन्दसौर से पधारे ख्याति प्राप्त कवि मन्ना बैटरी ने आते ही हास्य व्यग की कविता के साथ सभी को हसने हंसाने के साथ माहोल को गर्म कर दिया। ततपश्चात् मुमताज नसीम ने हास्य के गीत व गजलों से सभी दर्शकों को अपने साथ तालियों की गडगहाट गीत व गजल की सुन्दर प्रस्तुति दी । इस के बाद फिरोजाबाद से अपनी पहचान बनाने वाले कवि राव अजात शत्रु ने जौशीले वातावरण को और अधिक ऊँचाईयों के साथ कवि सम्मेलन को रोचक बना दिया।इसके पश्चात कवि सम्मेलन का कुशल संचालन करने वाले ख्याति प्राप्त कवि संदीप जी शर्मा ने आपनी वाणी से देश भक्ति, वीरो की गाथा सुना कर जवानों के बलिदान की अमरता की कविता सुना कर जय श्री राम, भारत माता के लाड़ले सपुतो के जयघोश के साथ कविता पाठ किया। अंत में मेला कमेटी संयोजक ने सभी कवियों एवं उपस्थित जन समुदाय का आभार जताया। कवि सम्मेलन कार्यक्रम में मेला कमेटी के संगठन मंत्री विजय शर्मा,  सचिव अमित बड़जात्या, प्रचार प्रभारी सुशील दाधीच, प्रचार मंत्री अनिल लढ्ढा,भंवर मेघवाल, मोहित बरडिया, नरेश बाकलीवाल एवं मनीष बन्जारा के साथ अनेक सदस्य उपस्थित थे।


रंगारंग कार्यक्रम 12 को

 मुख्य संयोजक चन्द्र प्रकाश बैद एवं सह संयोजक श्याम जोगड़ ने जानकारी देते हुए बताया की श्री बालाजी मेला महोत्सव कमेटी द्वारा सास्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 12 सितम्बर सोमवार को रात्रि 9 बजे रविन्द्र रंगमंच मैदान पर बी एल जी एवं मयूरा सिटी के सौजन्य से रंगारंग प्रस्तुति आयोजित की जाएगी जिसमे बॉलीवुड कलाकारा पेन्टाली सैन एवं साक्षी श्री वास्तव ग्रुप एवं लाफ्तर हिरेन त्रिवेदी एण्ड अन्य कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी।


أحدث أقدم