माटी की महक किशनगढ़—हर्षवर्धन राव । नगरपरिषद क्षेत्र के वार्ड 15 मैं बनने वाली नवीन सड़क का शिलान्यास शनिवार को सभापति दिनेश सिंह राठौड़ ने किया । इस मौके पर सभापति दिनेश सिंह राठौड़ का वार्डवासियों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया । वार्ड में बनने वाली नवीन सड़क से उत्साहित वार्डवासियों में सभापति राठौड़ को तराजू में बिठाकर फलो से तोला साथ ही वार्ड वासियों ने सभापति राठौड़ एवं पार्षद मानाराम चौधरी का आभार जताया" सभापति राठौड़ ने वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए कहा वार्ड 15 में विकास के नवीन आयाम स्थापित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे है और वार्ड में विकास की किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी स्वच्छ किशनगढ़ स्वस्थ किशनगढ़ विकसित किशनगढ़ के मूल् ध्येय को अपनाते हुए किशनगढ़ के सभी वार्डो में विकास किए जा रहे है सड़कों के निर्माण से जहां शहर के विकास को गति मिलेगी, वहीं शहरवासियों का आवागमन भी सुगम होगा। किशनगढ़ को विकसित शहर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर स्वच्छता स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष हिम्मत सिंह शेखावत,पार्षद मानाराम चौधरी, पार्षद मनेन्द्र सिंह, शिवाजी राव,आमीन भूटटा,रमेश कुमार, भूपेंद्र कतीरिया ,सुरेश कुमार सहित कई वार्ड वासी मौजूद रहे ।

