Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक



निजी विद्यालयों की तर्ज पर खिलौने आदि की सुविधाएं हो सकेंगी उपलब्ध।

सवाई माधोपुर/चन्द्रशेखर शर्मा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्रों को जल्द शुरू करने के दिए निर्देश। सवाई माधोपुर जिले भर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निर्मित कुल 29 आंगनबाड़ी केन्द्रों को जिला परिषद द्वारा आदर्श आंगनबाड़ी पाठशाला बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया की इन आंगनबाड़ी केन्द्रों के कायाकल्प के लिए जिला कलेक्टर सुरेश ओला ने 15.94 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। प्रत्येक ब्लॉक में इन आदर्श आंगनबाड़ी पाठशाला का निर्माण किया जा रहा है। जिसमे पंचायत समिति सवाई माधोपुर में कुल 5, चौथ का बरवाड़ा में 5, बौंली में 3, मलारना डूंगर में 2, खण्डार में 5, गंगापुर सिटी में 5, बामनवास में 4 आदर्श आंगनवाड़ी पाठशाला का निर्माण किया जा रहा है। इन आदर्श आंगनवाड़ी पाठशाला के निर्माण से बच्चो को गांव में ही निजी विद्यालयों की तर्ज पर खिलौने आदि की सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों को सुसज्जित कर नवीन फर्नीचर लगाया जा रहा है।

أحدث أقدم