Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थि कलश यात्रा 23 को पहुंचेगी गंगापुर सिटी

कर्नल बैंसला के अंतिम दर्शनों के लिए निकाली जा रही हैं यात्रा

गंगापुर सिटी/बामनवास(सवाई माधोपुर) चन्द्रशेखर शर्मा। गुर्जर आरक्षण आंदोलन के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थि कलश यात्रा राजस्थान प्रदेश में निकाली जा रही हैं।

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेता रामकेश छंगा आस्ट्रोली ने बताया कि गंगापुर सिटी में कर्नल बैंसला के अंतिम दर्शनों के लिए अस्थि विसर्जन कलश यात्रा 23 अगस्त को गंगापुर पहुंचेगी जिसका रात्रि विश्राम गंगापुर में होगा। इसकी तैयारियो को लेकर गुर्जर समाज गंगापुर सिटी व बामनवास के लोगों की विशाल बैठक 14 अगस्त रविवार को दोपहर 12 बजे जयपुर रोड़ स्थित भगवान देवनारायण मंदिर पर अयोजित की जाएंगी जिसमें समाज के पंच पटेलो द्रारा चर्चा कर रूपरेखा तय की जाएंगी।

अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष मनोज कुनकटा ने बताया कि यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त को राजोता स्टेडियम खेतड़ी से होगी। समापन 12 सितम्बर को कर्नल बैंसला के जन्मदिन पर पुष्कर में होगा। जहां उनको अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। अस्थि विसर्जन के अंतिम दिन पुष्कर गुर्जर समाज के लाखों लोग जुटेंगे।

साथ ही जिला अध्यक्ष मनोज कुनकटा ने 14 अगस्त रविवार को गुर्जर समाज गंगापुर एव बामनवास के पंच पटेल,समाज के जनप्रतिनिधि, संगठनों के पदाधिकारीगण,समाजसेवी,शिक्षाविद,अधिकारी,कर्मचारी, प्रबुद्धजन गणमान्य लोग, एवं समाजजनो को बैठक में भाग लेने का आव्हान किया गया है।

27 सितम्बर 2021 को अंतिम बार कर्नल बैंसला गंगापुर सिटी आये थे जहा पर उनका देवनारायण मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया था। 

أحدث أقدم