Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

माटी की महक किशनगढ़ । भारत विकास परिषद मुख्य शाखा मदनगंज किशनगढ़ के नेत्रदान प्रकल्प के तहत सोमवार को श्री जीवन राम प्रजापत पुत्र छितर मल प्रजापत सरवाड़ी गेट किशनगढ़ गांव अखेपुरा जिला जयपुर  के आकस्मिक निधन के बाद तुरंत किशनगढ़ में नेत्रदान कराया गया। प्रजापति परिवार का बहुत-बहुत साधुवाद। नेत्रदान की प्रक्रिया में प्रजापत परिवार के  मुकेश गोपाल लाल दिनेश , शिवजीराम  काना राम, रामेश्वर रजनीश  शर्मा, शंकर  शर्मा, नंदलाल  सरपंच, बाल चंद  प्रजापत, हिमानशु टांक, कैलाश प्रजापत का सहयोग रहा ।नेत्रदान की प्रक्रिया  आई बैंक सोसाइटी के श्री भरत  जी शर्मा एवं कुलदीप  शर्मा ने संपन्न की। भारत विकास परिषद की ओर से राज कुमार जैन, जिनेश  जैन, सरस्वती जी मुंदड़ा एवं जानकी लाल जी टेलर (पिन्टू जी ) का सहयोग रहा। प्राप्त नेत्रों से दो नेत्रहीन व्यक्तियों को रोशनी प्राप्त हो सकेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।


أحدث أقدم