सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। कोरोना संक्रमण काल के दो साल बाद मंगलवार मध्य रात्रि से ही सवाईमाधोपुर रणथंभौर स्थित श्री त्रिनेत्र गणेश जी महाराज के विश्व प्रसिद्ध लख्खी मेले में रिद्धि- सिद्धि सहित विराजमान प्रथम पूज्य देव गजानंद जी महाराज के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान मंदिर परिसर व यात्रा मार्ग चहुंओर से गजानंद महाराज के जयकारों से गुंजायमान है। पुलिस व मंदिर समिति के लिए भक्तों की भीड़ को नियंत्रित कर पाना भी यहां किसी चुनौती से कम प्रतीत नहीं होता हुआ दिखाई दे रहा है। वैसे तो मेले मे आने वाली भीड़ को देखते हुए यहां प्रशासन द्वारा संपूर्ण व्यवस्था की गई है। लेकिन श्रद्धालुओं की सेवा हेतु समाजसेवी वह विभिन्न संस्थाएं भी दिल खोलकर तन मन धन से लगी हुई है। आपको बता दें कि भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को लगने वाले विश्व प्रसिद्ध तीन दिवसीय लक्खी मेले में समीपवर्ती ज़िलों से ही नहीं अपितु पूरे राज्य भर से यहां तक कि मान्यता अनुसार सम्पूर्ण भारतवर्ष से लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपनी आस्था प्रकट करने के रणथंबोर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश जी महाराज के दरबार में मत्था टेकने एवं मनौतियां मांगने एवं उन्हें पूरा करने हेतु हर वर्ष भारी संख्या में पहुंचते हैं। इन यात्रियों एवं श्रृद्धालुओं के लिए सवाई माधोपुर के वाशिंदों जिनमें समाज सेवी, राजनैतिक पृष्ठ भूमि से जुड़े लोग, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सैंकड़ों कार्यकर्ता तथा अनेकोनेक संस्थाएं शामिल हैं, के द्वारा श्रद्धालुओं हेतु जगह-जगह भंडारे एवं पीने के पानी के लिए प्याऊ लगाई जाती है, साथ ही श्रद्धालुओं के स्वागत- सत्कार में इनके द्वारा पलक पांवड़े बिछाए दिए जाते हैं ।
मंगलवार व बुधवार को भी यहां भंडारा संचालन के दौरान आयोजकों के साथ जनप्रतिनिधियों /राजनेताओं को भी श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए देखा गया। एक और जहां स्थानीय विधायक दानिश अबरार भंडारों में उद्घाटन के अवसर पर एवं प्रसादी वितरण में नजर आए वहीं इसी कड़ी में भाजपा नेत्री आशा मीना ने भी अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को गणेश मंदिर की पावन धरा पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।विधानसभा प्रत्याशी रही श्रीमती मीणा द्वारा सर्वप्रथम बजरिया स्थित श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। बाद में श्रद्धालुओं हेतु लगाये भंडारे पर प्रसादी वितरित कर भंडारे का शुभारंभ किया गया। भाजपा नेत्री ने जल मंदिर पर श्रद्धालुओं कि जल सेवा में भी परस्पर योगदान दिया। इसके पश्चात आशा मीना ने रणथंभौर रोड पर पहुंच कर यहां संचालित भंडारों पर श्रद्धालुओं को बांटी जा रही प्रसादी वितरण के काम में अपना हाथ बंटाया एवं जल सेवा में भी भागीदारी सुनिश्चित की। भाजपा नेत्री ने इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंच कर यहां लगे भंडारों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शिरकत की। छारोदा में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से जीएसएस के पास बालाजी के स्थान पर प्रसादी वितरण कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें शामिल हो भाजपा नेता द्वारा समस्त ग्रामवासियों को त्रिनेत्र गणेश मेले की शुभकामनाएं दी तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित कर पुण्य लाभ कमाया।

भंडारे के शुभारंभ पर ग्रामवासियों ने आशा मीना का माला पहनाकर एवं लूगड़ी उड़ाकर स्वागत सत्कार किया। जिसके चलते भाजपा नेता ने छारोदा वासियों का तहेदिल से आभार प्रकट किया। इसके पश्चात मीना कौशाली, दुब्बी- बनास एवं खाट कलां में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित प्रसादी वितरण कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया गया। समस्त जगहों पर भाजपा नेत्री की ओर से ग्रामवासियों को गणेश चतुर्थी एवं त्रिनेत्र गणेशजी महाराज के मेले की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, जिला महामंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, बजरिया मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष हरीश कप्तान, पूर्व पार्षद अल्का शर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सचिन मीना, भाजपा पदाधिकारी अनुप गौत्तम एवं अर्पित जैन आदि साथ रहे।