सवाई माधोपुर /चन्द्रशेखर शर्मा। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के कनिष्ठ सहायक किरोड़ी लाल मीना ने बुधवार को अपना 31 वां जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल कर मनाया। इस दौरान मीना ने सूचना केन्द्र परिसर मे कई पौधे रोपे। इस मौके पर सहायक निदेशक सूचना जनसम्पर्क हेमन्त सिंह ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधा रोपण करना जरूरी है। वहीं किरोड़ी लाल मीना ने कहा कि पौधा लगाना ही उद्देश्य नही होना चाहिए पौधा जब तक पेड़ का रूप नही ले तब तक उनकी देखभाल करते रहना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा ने इस मौके पर सभी पत्रकारो से वर्षा काल मे नियमित पौधा लगाने की अपील की।
मीना के जन्मदिन के अवसर पर सहायक निदेशक सूचना जनसम्पर्क हेमन्त सिंह, आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के जिला अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, राजमल जैन, राजेश गोयल, सत्यनारायण जैन सहित मौजूद पत्रकारों ने किरोड़ी लाल मीना को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर सूचना केंद्र में मौजूद पत्रकारों राजेश शर्मा जिला अध्यक्ष आई एफ डब्ल्यू जे राजमल जैन गुलाबी हलचल दिलीप शर्मा संपादक हम्मीर चेतना राजेश गोयल नवज्योति के अलावा राकेश अग्रवाल, जितेंद्र जैन समाचार जगत शादाब अली, के.पी. सिंह, सत्यनारायण जैन पगला, महेश सोनी के अलावा सूचना एवं जनसंपर्क के सहायक निदेशक हेमंत सिंह ने फल फूल एवं छायादार वृक्षों का एक-एक पौधा लगाया और केक काटकर किरोड़ी लाल मीना को जन्मदिन की बधाई दी।

