बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति स.मा. के संयुक्त तत्वाधान में मिशन बीट प्लास्टिक रणथम्भोर अभियान अनवरत जारी
सवाई माधोपुर/चन्द्रशेखर शर्मा। बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति स.मा. के तत्वाधान में मिशन बीट प्लास्टिक रणथम्भोर अभियान के तहत रविवार को रणथंभोर नेशनल पार्क परिक्षेत्र के आरओपीटी रेंज के आमाघाटी वन क्षेत्र में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। समिति के दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा करीब 20 किलो प्लास्टिक,पॉलिथीन व अन्य प्रकार का कचरा इक्कठा कर साफ- सफाई की गई तथा कचरे को जंगल से बाहर लाकर नष्ट भी किया गया। इसके साथ ही मंदिर पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को प्लास्टिक व पॉलिथीन से होने वाले दुष्परिणामो की जानकारी देकर जागरूक भी किया गया । गौरतलब है की रणथंभोर को प्लास्टिक व पॉलिथीन मुक्त करने के उद्देश्य के साथ संस्था पिछले 3 वर्ष से धरातल पर कार्य कर रही है जिसके तहत हर सप्ताह एक क्षेत्र तय कर उस क्षेत्र की साफ- सफाई की जाती तथा लोगो को जागरूक किया जाता। साथ ही कपड़े के बैग्स वितरित कर पॉलिथीन कैरी बैग्स के बहिष्कार की अपील की जाती है, यही नहीं हर बुधवार व शुक्रवार को जंगल से सटे गांवो के लोगो व स्कूली बच्चों को प्लास्टिक व पॉलिथीन से होने वाले दुष्परिणामो की जानकारी देकर जागरूक किया जाता है तथा कपड़े के बैग्स वितरित किये जाते है । इसके अतिरिक्त गणेश चतुर्थी के अवसर पर हर माह गणेश मंदिर परिक्रमा मार्ग व अष्टमी के अवसर पर कचिदा माता के मार्ग में जाने वाले लोगों को कपड़े के कैरी बैग्स वितरित कर पॉलीथीन कैरी बैग्स के बहिष्कार करने के प्रति जागरूक किया जाता है । इस अवसर पर संस्था के सदस्य पवन हरदेवगंज , दीपक लहसाडिया , विष्णु माधोसिंहपूरा ,रामकेश मीना,रामावतार सैनी,विमलेश सैनी,मोनू वैष्णव ,विनोद पिपलवाड़ा ,अरविंद कुमार बैरवा ,राजेश माधोसिंहपूरा व रूप सिंह मीना आदि भी मौजूद रहे ।
