Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


संत अमित सारस्वत महाराज की समाधि स्थल पर पहुंच किए श्रद्धासुमन अर्पित

सवाई माधोपुर/ चन्द्रशेखर शर्मा। योग सेवा दल समिति सवाई माधोपुर ग्रुप के तत्वाधान में राष्ट्रीय पर्व गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया |इस अवसर पर ग्रुप संचालक राजेश सैनी ने जानकारी देते हुए बताया की पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए सामाजिक वानिकी तिराहे पर पौधारोपण किया गया, उनका कहना था कि जानवरों से सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं लेकिन वहाँ पर अगर ट्रीगार्ड लग जाए तो गर्मी के दिनो मे भी फुल खिलेगें और हरियाली रहेगी।इसके बाद राधा कृष्ण गौशाला में गोंवश को हरा चारा खिलाया गया साथ ही ब्रम्हचारी संत अमित सारस्वत महाराज के समाधि स्थल पर सभी शिष्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर माला चढ़कर नमन किया तथा अभी तक महाराज के हत्यारों पर कानूनी शिकंजा नहीं कस पाने पर पुलिस एवं प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। सैनी ने बताया कि आगामी 8 अगस्त को उनके हत्याकांड को 10 वर्ष पूरे हो जाएंगे लेकिन हत्याकांड के खुलासे का इंतजार सभी शिष्यो को है और उनकी आत्मा को तब ही शांति मिलेगी जब अपराधियों को दण्ड मिलेगा । साथ ही शिष्यों ने सरकार की और से सामाजिक वानिकी तिराहे पर उनकी एक प्रतिमा लगाने कि भी मांग की । शाखा जटवाड़ा कलां में ग्रुप के योगहंस सैनी के नेतृत्व में बालाजी मंदिर में पौधारोपण किया गया |इस अवसर पर रामवतार पाठक, जितेंद्र सैनी, सद्स्य पवन सैन, राजेश सैनी, गौरीशंकर, सचिन , मौहनलाल, कृष्ण गोविन्द सैनी, सचिन, नरेश गुप्ता, नेमीचंद माली, कन्हैयालाल सैनी, रसूल कर्मावत, सहित कई सदस्य मौजूद रहे ।




Previous Post Next Post