Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक





ब्राह्मण समाज से जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को भी किया जाएगा आमन्त्रित

लालसोट/दौसा (चन्द्रशेखर शर्मा)। लालसोट उपखण्ड मुख्यालय पर रविवार को सर्व ब्राह्मण महासभा लालसोट ईकाई की एक अतिआवश्यक बैठक आयोजित की गई।जिसमें मुख्य रूप से आगामी 12 जुलाई मंगलवार को कार्यकारिणी सदस्यों का शपथग्रहण समारोह आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। लक्ष्मण शर्मा नगर अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा लालसोट ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जुलाई को ही सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष ऋषभ शर्मा का जन्मदिन भी है। लालसोट सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा जिलाध्यक्ष के जन्मोत्सव के साथ ही शपथग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।यह निर्णय सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया है। समारोह में सभी ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों, ब्राह्मण समाज के पार्षदों, प्रधान एवं सरपंच, डॉक्टर व वैद्यों सहित ब्राह्मण समाज के पौरोहित्य कार्य करने वाले देवज्ञ पंडितों के साथ ही सभी प्रतिभाओं को आमंत्रित करने का निर्णय किया गया। कार्यक्रम 12 जुलाई मंगलवार को शाम 5 बजे एवीपी महिला महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा।

Previous Post Next Post