Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 किशनगढ़। अन्तर्यात्री महापुरूष ग्रंथ पर आधार हिंदी फिल्म अन्तर्यात्री महापुरुष का 15 जुलाई से किशनगढ़ के क्रिस्टल पार्क सिनेमाघर में प्रीमियर शो का प्रदर्शन किया जायेगा। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष प्रकाशचंद गंगवाल ने बताया कि संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन पर आधार हिंदी  फिल्म अन्तर्यात्री महापुरुष का प्रीमियर शो 15 से 24 जुलाई तक क्रिस्टल पार्क मे सुबह 9 से 12 तक प्रदर्शित किया जायेगा। फिल्म देखने की व्यवस्था के लिए इंदरचंद पाटनी को प्रभारी बनाया गया है। ज्ञात हो कि उक्त फिल्म की शूटिंग किशनगढ़ में भी हुई थी।

Previous Post Next Post