Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


    6 अगस्त को निकलेगी पदयात्रा 

किशनगढ़ - श्री श्याम मित्र मंडल टिकावड़ा द्वारा खाटू श्याम पदयात्रा का आयोजन 6 अगस्त को किया जाएगा । यह यात्रा रींगस से पैदल यात्रा के रूप में खाटू श्याम पहुंचेगी पदयात्रा को लेकर मित्र मंडल ने श्री माहेश्वरी पंचायत भवन,महेश पथ तेली मोहल्ला मदनगंज में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई  मित्र मंडल के हरिप्रसाद मालू, दिनेश लखोटिया, अजय काबरा ने बताया  कि पहले यह यात्रा ग्राम टिकावड़ा से प्रारंभ होकर मदनगंज किशनगढ़ से हरमाड़ा, जोबनेर, जोबनेर से रींगस होती हुई खाटू श्याम पहुंचती थी, पिछले 2 साल से कोरोना के चलते यह यात्रा स्थगित कर दी गई थी  अब   6 अगस्त शनिवार को पदयात्रा का आयोजन होगा यह यात्रा रींगस से पैदल यात्रा के रूप में खाटू श्याम पहुंचेगी इस पदयात्रा के जत्थे में श्रद्धालु श्याम पताका व मधुर भजनों के साथ रींगस से रवाना होकर खाटू श्याम पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम के साथ श्याम बाबा की विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, दूसरे दिन श्याम बाबा के प्रसादी व श्याम भोग के आयोजन के साथ पताका चढाई जायेगी बैठक में सभी को अलग-अलग व्यवस्था व जिम्मेदारियां दी गई  मीटिंग में कैलाशचंद्र मालू , हरिप्रसाद मालू, राधामोहन सारड़ा, दिनेश लखोटिया, सुभाषचंद्र मालू, हरिप्रसाद बियाणी ,राजकुमार मालू, बबलू शर्मा, सुरेश शारदा,अजय काबरा,सतीश लखोटिया, मुकेश मूंदड़ा, सरपंच सुभाषचंद्र लक्षकार, राजप्रकाश काबरा, श्यामसुंदर सारड़ा, नीरज प्रजापत, सुभाषचंद्र, शिवराज प्रजापत, नरेश शारदा, मौजूद थे ।

أحدث أقدم