Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 किशनगढ़ । भेरूसिंह चौहान । भारत विकास परिषद मुख्य शाखा मदनगंज किशनगढ़ के तत्वाधान में आरपीटीसी के सहयोग से रविवार को परिषद के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रपट के समक्ष सांसद भागीरथ चौधरी, परिषद अध्यक्ष भरत सर्राफ एवं डॉ सोनिया रानी मीणा एवं आरपीटीएस अधिकारीगण के द्वारा दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया   । जिसमे 25 यूनिट रक्तदान दिया गया।  रक्तदान प्रकल्प प्रभारी सुनील गोयल ने बताया कि पीड़ित मानवता सेवार्थ  इस शिविर का आयोजन किया गया है । शिविर का अवलोकन विधायक सुरेश टांक, नगर परिषद सभापति दिनेश सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी  परसाराम , भाजपा नेता विकास चौधरी, महेंद्र पाटनी ,उद्योगपति मुकेश अग्रवाल, नगर संघ चालक रामावतार अग्रवाल ने किया। शिविर में परिषद सदस्य मुकुट बिहारी  मालपानी, ओमप्रकाश मैनावत, नन्दकिशोर अग्रवाल,भगवान बाहेती, राजकुमार जैन,प्रहलाद अग्रवाल, राजकुमार कासट, कमल बैद, अनिल जैन, श्रीमती मानकंवर गोयल जसवंत सिंह अरोड़ा सर्वेश्वर अग्रवाल आदि की उपस्थिति रही ।


أحدث أقدم