सवाई माधोपुर/दौसा(चन्द्रशेखर शर्मा। जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने राजीव गांधी जल संचय योजना के तहत पंचायत समिति बांदीकुई क्षेत्र के गांव अरनियां में जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा करवाये गये मेंडबंदी कार्य और पंचायती राज विभाग द्वारा करवाए आर.टी. डब्लयू, एच.एस. कार्य का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान हरिकेश मीना अधीक्षण अभियन्ता जलग्रहण दौसा, विजय चौमाल सहायक अभियन्ता, पंचायत समिति बांदीकुई जिला कलेक्टर के साथ रहे। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों एवं मौजूद मौके पर मौजूद व्यक्तियों को वर्षाकाल में अधिक से अधिक वर्षा जल संग्रहण करने के निर्देश दिये है।

