पुलिस कप्तान ने तीन थानाधिकारियों को दिखाई पुलिस लाइन की राह, 11 हैड कांस्टेबल व 13 कांस्टेबलो के स्थानों में भी किया परिवर्तन
सवाई माधोपुर (माटी की महक न्यूज़) चन्द्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर एसपी कार्यालय से सोमवार को एक आदेश जारी कर तीन थानाधिकारियों सहित 11 हैडकांस्टेबल व 13 कांस्टेबलों का तबादला कर एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया। जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार द्वारा सोमवार को जारी आदेश में मुकेश कुमार मीणा थानाधिकारी पीलोदा , विवेक हरसाना थानाधिकारी बाटोदा एवं जगदीश भारद्वाज थानाधिकारी मानटाउन को जहां पुलिस लाइन की राह दिखाई गई वहीं 11 हैड कांस्टेबलों व 13 कांस्टेबलों को भी बदला गया। कुल मिलाकर कर 26 जनों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। जिसमें से 11 हैड कांस्टेबलों में शामिल 7 हैड कांस्टेबलों को पदोन्नति एवं दो कांस्टेबलों को स्वयं के प्रार्थनापत्र के आधार पर तथा दो कांस्टेबलों को प्रशासकीय आधार पर इधर से उधर किया गया है। इसी प्रकार 13कांस्टेबलो के स्थानों में भी बदलाव किया जाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
.jpeg)