नवाचार से अभिसिंचित "टीम पत्रकार अधिकार रक्षार्थ फाउण्ड़ेशन" की किशनगढ़ कार्यसमिति का हुआ गठन
किशनगढ़ । भारत के समस्त पत्रकारों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा एवं जनहित के उद्देश्य से रजिस्टर्ड टीम पत्रकार अधिकार रक्षार्थ फाउण्ड़ेशन" के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश नाजवानी की अगुवाई में उपस्थित मीडिया बंधुओ की सर्वसम्मति से पत्रकार कानूनी व सामाजिक सुरक्षा प्रकोष्ठ किशनगढ़ में विभिन्न पदों पर मनोनयन किया गया।बुधवार को टीम पत्रकार अधिकार रक्षार्थ फाउंडेशन के कार्यालय पर आयोजित अखिल भारतीय स्तर पर पंजीकृत "टीम पत्रकार अधिकार रक्षार्थ फाउण्डे़शन" की संस्थापना के उद्देश्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विस्तार रूप से बताया। तत्पश्चात् उपस्थित मीडिया बंधुओ की सर्व सहमति से किशनगढ़ कार्यसमिति में मनोनयन कर अनुपम रतावा को अध्यक्ष, संजय कुमार कोहली एवं नरेन्द्र कुमार सारण को उपाध्यक्ष, भेरूसिंह चौहान को महासचिव, निर्मल सोनी को सचिव, हर्षवर्धन राव को कोषाध्यक्ष, कपिल शर्मा को मुख्य संगठक, सन्नी उमरियां को संगठन प्रभारी, देवेन्द्र कुमार प्रजापत को प्रचार-प्रसार प्रभारी, कुलदीप कुमावत को विधि सलाहकार, अर्पित काबरा को प्रवक्ता, अजित जैन को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया।मनोनयन के पश्चात् समस्त नव मनोनीत दायित्वधारियों का टीम पत्रकार अधिकार रक्षार्थ फाउण्ड़ेशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश नाजवानी द्वारा पुष्पहार धारण कराते हुए शुभकामनाएं प्रदान की गई एवं एकत्व भाव से कार्यसमिति की क्रियाशीलता पर बल दिया गया। अन्त में समस्त नव मनोनीत दायित्वधारियों ने जल-पान एवं अल्पाहार ग्रहण करते हुएं चर्च- परिचर्चा कर समापन किया।
