Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

लोसल के सहायक अभियंता कार्यालय के मॉडल को डिस्कॉम स्तर पर लागू करने की की घोषणा 

माटी की महक न्यूज लोसल रिपोर्ट पवनसिंह ।  विद्युत विभाग के एमडी नरेन्द्र सिंह निर्वाण सोमवार को लोसल पहुंचे। इस दौरान थाना क्षेत्र की नागौर सीमा पर मंगरासी गांव में  एमडी नरेन्द्रसिंह निर्वाण के ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद लोसल पहुंचे पर समाज के लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद एमडी नरेन्द्र सिंह निर्वाण,  राजेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मांगीलाल पंवार, विद्युत विभाग के एससी लक्ष्मण सिंह, सहायक अभियंता कार्यालय पहुंंचे। इस दौरान विद्युत विभाग की टीम और कस्बे के जनप्रतिनिधियों ने माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान एमडी नरेन्द्रसिह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोसल विद्युत विभाग की टीम ने जिस प्रकार से छिजत कम करने का कार्य किया है, वह सराहनीय कार्य है। छिजत कम करने के मॉडल को पुरे डिस्कॉम में लागू करने का प्रयास किया जायेगा। इसी के साथ कर्मचारियों और अधिकारियों को विभाग की सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा फायदा उपभोक्ताओं को दिलवाने की बात कही। कर्मचारियों को विद्युत कार्य करते समय सुरक्षा के पूर्ण उपकरण काम में लेने के बाद ही कार्य करने के निर्देश दिये। एक अप्रेल से बजट में गई घोषणाओं का लाभ उपभोक्ताओं को देने की बात कही। इस मौके पर सहायक अभियंता लालचंद बैरवा, कनिष्ठ अभियंता संतोष कुमार सामोता, खूड़ कनिष्ठ अभियंता सुनिल कुमार दानोदिया, निगम ठेकेदार महावीर सिंह छापरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इस्माईल नागौरी, सांवरमल मंडीवाल, मनोज सैनी, सत्यनारायण रोलन, जमील तेली, आसिफ खान, नेमीचंद सैनी, पिटू मुंडोतिया, पूर्णसिंह शेखावत, बलबीर भावरिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 



 

أحدث أقدم