Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

 





सपत्नीक सवाई माधोपुर पहुंचे महामहिम का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

सवाई माधोपुर/चन्द्रशेखर शर्मा। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने अपने सवाईमाधोपुर प्रवास के दौरान दूसरे दिवस सोमवार को रणथम्भौर नेशनल पार्क( टाइगर सेंचुरी) में परिजनों के साथ जंगल सफारी की और वन्य जीवों की गतिविधियों एवं प्रकृति के मनोरम दृश्यों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्हें सेक्टर नम्बर- 2 में एरोहेड टाइगर दिखाई दिया जिससे चलते वे बाघ की अठखेलियां देख कर रोमांचित हुए बिना नहीं रह सके। इसके अलावा राज्यपाल महोदय ने रणथंभौर अभयारण्य में अन्य जंगली जानवर के दीदार किए। राज्यपाल महोदय ने रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ने तथा पर्यटन की अच्छी सुविधाओं पर बखूबी प्रसन्नता जताई।

इससे पूर्व जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला और जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने होटल नाहरगढ पैलेस पहंचकर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र का अभिवादन किया। राज्यपाल महोदय रविवार को सवाईमाधोपुर पहुंचे थे, तथा मंगलवार की सुबह राजधानी  जयपुर के लिए रवाना हो गए।

أحدث أقدم