Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

किशनगढ़ । राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत संस्था मां भारती रक्षा मंच आज 14 मार्च सोमवार को प्रातः 9:00 बजे मंच के सभी सदस्यगण मंच के संरक्षक लक्ष्मीनारायण सोनगरा के नेतृत्व में डाक बंगला पर इकट्ठा होकर ढोल धमाके के साथ जुलूस के रूप में मुख्य मार्ग होते हुए क्रिस्टल पार्क थिएटर पहुंचे। मंच के उपाध्यक्ष सुरेश शारदा ने बताया कि द कश्मीर फाइल पिक्चर का पूरे भारत में योजना पूर्वक प्रमोशन नहीं करने के कारण मां भारती रक्षा मंच ने, कश्मीर पिक्चर के पोस्टर ,तिरंगा झंडे एवं ढोल धमाके के साथ रैली के रूप में किशनगढ़ के मुख्य मार्ग होते प्रमोशन करने का निर्णय लिया। और मां भारती रक्षा मंच की ओर से फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर ,मालिक ललित हासानी , अजय विशनानी दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया और इस पिक्चर को मां भारती रक्षा मंच बजरंग दल ने मांग की गई कि इस राष्ट्रवादी मूवी को 4 शो में दिखाया जाये।मंच के लक्ष्मीनारायण सोनगरा ने बताया कि पूरे भारत में इस पिक्चर को राष्ट्रवादियों को देखने से दूर रखा जा रहा है। ताकि 1990 की सच्चाई हमारी आज की पीढ़ी नहीं जान पाए।  आज से 30 वर्ष पूर्व जिनका जन्म भी नहीं हुआ था, ऐसी युवा पीढ़ी को यह मूवी केवल मात्र थिएटर में ही जाकर जरूर देखनी चाहिए। जिससे राष्ट्रवादी फिल्में बनाने वाले प्रोडूसरो का उत्साहवर्धन हो सके और हमें हमारे इतिहास की सच्चाई से अवगत हो सके।मंच के मीडिया प्रभारी संजय कोहली ने बताया कि इस राष्ट्रवादी पिक्चर की सच्चाई जानने के लिए मां भारती रक्षा मंच के मुख्य संरक्षक गोविंद बाहेती, लक्ष्मीनारायण सोनगरा श्याम मनोहर, अध्यक्ष अश्वनी परिहार सचिव राकेश स्वर्णकार, सह सचिव डॉ विनय सिंह चौहान, विनोद झंवर, दौलत सोनी ,महेश लाहोटी, विपिन काबरा चिराग सोनी डॉ श्री इनाणी, बंसीलाल सोनी, प्रेम मगनानी, नरेश सोनी, आकाश खंडेलवाल, नवनीत सोनी, आशीष जांगिड़ ,विशेष कुमावत, रणजीत सामरिया एवं मंच के अन्य सदस्यों ने इस पिक्चर को देखकर सच्चाई से अवगत हुए।

 

أحدث أقدم