माटी की महक समाचारपत्र संवाददाता हर्षवर्धन सिंह राठौड़ :-केकड़ी सदर थाना पुलिस ने शिकार की तलाश में अवैध बंदूक लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के निर्देश पर इन दिनों अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। रविवार रात्रि को गश्त के दौरान पुलिस ने खेड़ी शंकर से सांपला के मध्य टोपीदार बंदूक लेकर घूम रहे एक युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ। रोककर पूछा तो उसने अपना नाम विक्रम सिंह पुत्र रघुवीर सिंह जाति राजपूत, निवासी चंद्रशेखर आजाद नगर, प्रताप नगर भीलवाड़ा बताया। बंदूक के लाइसेंस के बारे में पूछा तो उसने अनभिज्ञता जताई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर टोपीदार बंदूक जब्त कर ली आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा एवं पुलिस उप अधीक्षक शिव सिंह राठौड़ के सुपरविजन मैं कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा, हेड कॉन्स्टेबल संपत राज मीणा व मोहनलाल एवं कॉन्स्टेबल पुखराज शामिल है ।

