पुरानी मंडी में व्यापारी मनीष बंसल पर रविवार को हुए, कातिलाना हमले की घटना को बताया दुुुुर्भाग्यपूर्ण
गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर (चन्द्रशेखर शर्मा)। गंगापुर सिटी स्थित पुरानी मंडी में व्यापारी मनीष बंसल पर रविवार को हुए, कातिलाना हमले की घोर निंदा करते हुए पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने गंगापुर सिटी की कानून व्यवस्था को फेल बताते हुए, घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्हों नेने कहा कि लूट की दृष्टि से की गई, यह घटना पहली नहीं है, इससे पहले भी कई वारदातें गंगापुर में हो चुकी है, आए दिन चोरी नकबजनी लूट की घटनाएं लगातार हो रही है, आज तो हद ही पार हो गई, जब खुलेआम मनीष बंसल पर चाकू वार किया गया। रुपए छीनने की कोशिश की गई। ब्लड इतना निकल गया है, कि मनीष बंसल जीवन मरण से संघर्ष कर रहा है, जिसे जयपुर रेफर कर दिया गया हैं और ऊऊऊ।
उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में एस.पी. विश्नोई, एडिशनल एसपी खिची से दूरभाष पर बात करते हुए घटना को तुरंत खोलने एवं अपराधियों को जेल की सलाखों में डालने की मांग करते हुए, कहा है कि तुरंत अपराधियों को गिरफ्तार किया जावे, अब यह बर्दाश्त से बाहर है, भारतीय जनता पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने वहां पर उपस्थित सीआई करण सिंह से भी नाराजगी व्यक्त करते कहा कि यह आपकी असफलता है,इसे किसी के ऊपर डालने की जरूरत नहीं है, अगर नफरी कम है, या आपकी मूखबिर खत्म है या आपके लोग काम नहीं कर रहे हैं,या थाना काम नहीं कर रहा है तो आप इसके लिए सीधे-सीधे जिम्मेदार हैं जनता को सुरक्षा देना आपका धर्म है लेकिन गंगापुर का दुर्भाग्य आज गंगापुर में जिस प्रकार की स्थिति चल रही है इस प्रकार की घटना आज तक कभी नहीं हुई, हमने भी गुंडों को हमेशा जेल में डालने का काम किया था, और गंगापुर कोई बताया था कानून व्यवस्था किसको कहते हैं लेकिन आज इस प्रकार का गंगापुर में गुंडाराज हो रहा है, यह सीधे-सीधे सरकार और यहां के प्रशासन की असफलता है, एक बार पुनः प्रशासन से कहना चाहता हूं कि इस वारदात को तुरंत खोला जावे। पीड़ित मनीष बंसल भाजपा जिला महामंत्री मनोज बंसल के भतीजे है।
इस अबसर पर नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल,कमलेश महावर पार्षद, विकेश खण्डेलवाल पार्षद, मिथलेश व्यास, डॉ. मुकेश बंसल, डॉ. तृप्ति बंसल, घासी लाल ,नमोनारायण, बँटी फागना, मनीष सिराधना आदि अनेक व्यापारी उपस्थित थे।