समाजसेवी सीताराम पोसवाल का दौसा पहुंचने पर गुर्जर छात्रावास में हुआ भव्य स्वागत
सवाई माधोपुर/दौसा (चन्द्रशेखर शर्मा)। भरतपुर प्रवास के लिए जिला मुख्यालय दौसा होकर जाते समय समाजसेवी एवं भामाशाह सीताराम पोसवाल का गुर्जर छात्रावास पर रोककर समाज के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर छात्रावास में सुविधा में बढ़ोतरी हेतु एक ओर जहां भामाशाह पोसवाल ने 20 पंखे कमेटी को उपलब्ध कराए, वहीं 1 लाख रु. की लागत से लगने वाले आरओ एवं वाटर कूलर की भी घोषणा की।
भामाशाह पोसवाल गुरुवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दौसा पंहुचे ओर यहां जिले में भगवान श्री देवनारायण मंदिर प्रांगण में चलने वाले गुर्जर समाज के छात्रावास में आवासों के लिए गर्मी का समय नजदीक आने पर समाज सेवी 20 पंखे छात्रावास में भेंट किए। इसी दौरान छात्रावास के विद्यार्थियों द्वारा सीताराम पोसवाल को पानी में फ्लोराइड की समस्या से अवगत कराया गया, तो भामशाह ने द्वारा बड़ा वाटर कूलर और आरओ लगवाने के लिए 1 लाख रुपए का सहयोग प्रदान किया।