केंद्र की मोदी सरकार ग्रामीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित- दीया कुमारी पूर्व विधायक एवं वर्तमान सांसद ने सवाई माधोपुर जिले के विभिन्न उपखंड मुख्यालयों पर भाजपा प्रत्याशीयों के समर्थन में की जनसभाएं, नुक्कड़ सभा, पैदल मार्च एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक में भी की शिरकत। जनता से प्रधान व जिला प्रमुख बनाने का किया आह्वान। पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य के पक्ष में प्रचार- प्रसार कर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की । सवाई माधोपुर (चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर की पूर्व विधायक एवं वर्तमान में राजसमंद सांसद दीया कुमारी गुरुवार को सवाई माधोपुर जिले के दौरे पर रही। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महिला भाजपा नेत्री ने मलारना डूंगर, बौंली व सवाई माधोपुर उपखंड मुख्यालयों पर पहुंचकर पंचायती राज चुनाव के चलते भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार- प्रसार कर आम जनता से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की पुरजोर अपील की। इस दौरान दिया कुमारी द्वारा वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च, रैली, नुक्कड़ सभा, आम सभा एवं भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में हिस्सा लेते हुए सवाई माधोपुर जिले में अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के साथ-साथ सभी प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए खूब पसीना बहाया गया।जयपुर सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय या अन्य जगहों पर पहुंचने पर पूर्व विधायक दीया कुमारी का आम जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत सत्कार किया गया। ग्रामीण महिलाओं ने उनके विधायक कार्यकाल को याद करते हुए उनके सम्मान में पलक पांवड़े बिछाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। दीया कुमारी ने मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर आमजन से पंचायतीराज चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। आमजन को संबोधित करते हुए दीया कुमारी ने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए भाजपा दृढ़ संकल्पित है, जो केंद्र सरकार की नीतियों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। मलारना डूंगर में इस दौरान दीया कुमारी की उपस्थिति में एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव साहिल खान ने कोंग्रेस का दामन छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।
इस अवसर पर सवाईमाधोपुर जिला परिषद के वार्ड 10 से भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश गुर्जर, मलारना डूंगर पंचायत समिति के वार्ड 4 से प्रत्याशी श्रीमती सोना देवी , वार्ड 12 से प्रत्याशी सीताराम गुर्जर, वार्ड 13 से प्रत्याशी फरहत एवं पंचायतीराज चुनाव सहप्रभारी अभिमन्यु सिंह राजवी, जिलाध्यक्ष भरतलाल मथुरिया, पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह राठौड़,और भाजपा जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंद गौतम, सवाई माधोपुर विधानसभा प्रत्याशी एवं भाजपा महिला नेत्री श्रीमती आशा मीणा, नगर परिषद की पूर्व सभापति श्रीमती विमला शर्मा, पूर्व प्रधान सूरजमल बैरवा, पंचायत समिति प्रभारी नवल मंगल, मंडल अध्यक्ष रघुनाथ वैष्णव, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आशा शर्मा, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय मीणा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज बैरवा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष तनवीर सहित कई भाजपा पदाधिकारी व हजारों भाजपा व मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी प्रकार दीया कुमारी ने बौंली उपखंड मुख्यालय पहुंचकर पंचायतीराज चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील के साथ जनसभा को भी संबोधित किया राजसमंद सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री दिया कुमारी ने यहां भी सभी पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्यों को जिताने की जनता से अपील की। इससे पूर्व दिया कुमारी का बासड़ा बने सिंह ,गगंवाड़ा, रवासा,लाखनपुर घाटी मोड़,बौली बस स्टैंड, बौंली जगन्नाथ जी चौकआदि जगहों पर आमजन व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत-सत्कार किया गया एवं भाजपा के पक्ष में वोट देने का दीया कुमारी को पूर्ण भरोसा दिलाया। सांसद दीया कुमारी द्वारा इस तरह सवाई माधोपुर, मलारना डूंगर एवं बामनवास विधानसभा के बौंली उपखंड क्षेत्र के हजारों भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित आम जनता के साथ बौंली,खिरनी, भाड़ौती,मलारना चौड़, मलारना डूंगर,कुंडेरा,शेरपुर- खिलचीपुर आदि गांवों व कस्बों में जाकर जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जनता को प्रोत्साहित किया। साथ ही विभिन्न मंचों से भाजपा का प्रधान ओर जिला प्रमुख बनाने का आव्हान भी किया। मलारना डूंगर पंचायत समिति क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 में भाजपा प्रत्याशी ठाकुर विजेंद्र सिंह राजावत, वार्ड नंबर 2 से मनभर देवी एवं जिला परिषद के वार्ड नंबर 9 से मनराज मीणा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।









