Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


सवाई माधोपुर/चन्द्रशेखर शर्मा। मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के खिरनी कस्बा निवासी बहादुर सिंह गुर्जर नामक युवा ने मात्र 11 सैकंड में 100 मीटर दौड़ लगाकर सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया प्रभारी कालूराम मीना ने बताया कि खिरनी के बहादुर सिंह गुर्जर ने एक नया इतिहास रचने की कोशिश में लगे हैं  मात्र 11 सैकंड में 100 मीटर की दौड़ लगाने वाले खिलाड़ी को एक अच्छाछा प्लेटफार्म यानी कि अच्छी ट्रेनिंंग की सुविधा मिल जाए तो यह शख्स अपने गांव व जिला ही नहीं वरन आगे चल कर अपनी इस विधा में एक खेल प्रतिभा के रूप में देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं उनको थोड़ी और मेहनत व सहयोग की आवश्यकता है। बहादुर सिंह गुर्जर गांव खिरनी जिला सवाई माधोपुर ने अपने जीवन में खेल की शुरुआत करते हुए पहले वर्ष 2017 में सवाई माधोपुर में आयोजित जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में विवेकानंद पुरम टीम को को हराकर विजय प्राप्त की थी। उसके बाद बहादुर सिंह गुर्जर ने वर्ष 2018 में राज्य स्तरीय अलवर में खो-खो प्रतियोगिता में भाग लिया उसके बाद 2020 में अन्तर महाविद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया अब बहादुर सिंह गुर्जर पिछले दो सालों से देश सेवा के लिए फौज की तैयारी में लगे हुए हैं इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को देते है। बहादुर सिंह के पिता एक मेहनती किसान हैं। परिवार में पिता धारासिंह गुर्जर व माता श्रीमती कैलाशी देवी के अलावा तीन भाई है ।बहादुर को खो- खो जीतने पर सबसे पहले वर्ष 19-20 मेंं आर्दश विद्या मंदिर विद्यालय द्वारा सम्मानित किया। तब से ही उनके मन मेंं खेलों के प्रति गहरी रूचि जागृत हो गई, अब वह एथलेटिक्सस में कुछ नया कर गुजरने के लिए प्रयासरत हैं। ऐसी प्रतिभाओं को समाज के भामाशाह, समाजसेवी या खेल प्रेमी आगे बढ़ाने मेंं मदद दे तो यह आगे चलकर और बेहतर परिणाम दे सकते हैं।

أحدث أقدم