माटी की महक किशनगढ़ । सिंन्धी कालोनी भगवान झुले लाल मंदिर में चल रहे 40 दिवसीय चालिहो महोत्सव का समापन मंगलवार उत्साह उमंग के साथ हुआ । 16 जुलाई से प्रारम्भ होकर 25 अगस्त तक चला सिंन्धी समाज का कार्यक्रम । सिन्धु नवयुवक संघ और झुले लाल महिला संगीत समिति की और से 16 जुलाई से 25 अगस्त तक चलने वाले चालिहो महोत्सव के दौरान सुबह शाम आरती अरदास और सिंन्धी समाज महिलाओ द्वारा नित्य शाम को भगवान झुले लाल के एक से बढ़कर एक भजनो की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन कि पालना करते हुवे मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंस का पुरा ध्यान रखा गया ।सिंन्धी समाज के ललित शर्मा के सानिध्य में भजन आरती का कार्यक्रम सफलता पूर्वक चला ।झुले लाल महिला संगीत समिति के अथक प्रयासों से नियमित कार्यक्रम संचालित होते रहे । जिसमे तन्नू मेघानी डिम्पल अमरवानी लविना मेंघानी कोमल देवलानी माधुरी फुलवानी वीना सेवकरामानी माया देवी समतानी नीलम मेघानी द्वारा सुंदर भजन करते रहै । समाज द्वारा चालिहो महोत्सव के समापन पर भगवान झुले लाल की ज्योत जलाई भजन गाकर नाच गाकर श्री कृष्ण घाट शहर जाकर दरिया पर ज्योत विसर्जित की गई ।कार्यक्रम के दौरान निरंतर 40 दिन तक व्रत रखकर ब्रह्मचर्य का पालन करने वाले करण मेघानी ओर अन्य सेवाधारीयो का सम्मान किया गया । कार्यक्रम में पिशु भाई मुलानी गिरधारी अमरवानी करण मेंघानी और महिलाओ में माया देवी समतानी तनु मेंघानी कोमल अमरवानी नीलम मेघानी डिम्पल अमरवानी कोमल देवलानी चित्रा मेंघानी मोहिता मेंघानी आदि महिलाए उपस्थित रहे।
विज्ञापन ।

