एक दिन पहले बहेगी भजनों की रस सरिता
माटी की महक किशनगढ़ । श्रीनगर, सलेमाबाद, हरमाडा और भोजियावास सहित कई श्याम प्रेमी निशान हाथ मे ले 28 अगस्त को डाक कावड़ लेकर खाटूनगरी के लिए रवाना होंगे। डाक कावड़ यात्रा को लेकर जानकारी देते हुए दीपक व्यास और अभिषेक पारीक ने बताया कि यह बाबा श्याम की पहली डाक कावड़ होगी जो खाटू के लिए रवाना हो रही है। डाक कावड़ से एक दिन पूर्व रात्रि 7 बजे किशनगढ़ के शिवाजी नगर स्थित गोपेश्वर मंदिर में एक शाम लीले घोड़े के नाम भजन संध्या का आयोजन भी होगा जिसमें ख्यातिनाम भजन कलाकार बाबा श्याम के भजनों पर भक्तो को रससरिता के सरोबार में गोते लगाएंगे। यात्रा के लिए श्याम प्रेमियों का जोश व उत्साह पूर्ण तरह से देखने को मिल रहा है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किशनगढ़ से यात्रा सुबह 6 बजे गोपेश्वर महादेव मंदिर मदनगंज किशनगढ़ से बाइक पर और हर एक किमी का सफर पैदल दौड़ते हुए मस्ती में झूमते नाचते हुए रवाना होगी जो शाम करीब 5 बजे खाटूधाम पहुँचेगी। डाक कावड़ किशनगढ़ से दीपक व्यास, श्रीनगर से मयंक पारीक ओर भानुप्रताप यादव, हरमाड़ा से रघुवीर सिंह, सलेमाबाद से राकेश, भोजियावास से शैलेन्द्र और पुनीत सिंहल के नेतृत्व में श्यामप्रेमी रवाना होंगे। लखदातार मित्र मंडली सभी मित्रों द्वारा आयोजित ।
विज्ञापन

