Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 माटी की महक न्यूज़ किशनगढ़ आर्य समाज भवन में शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आर्यसमाज एवम पतंजलि योग समिति किशनगढ़ तहसील से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। भारत स्वाभिमान न्यास (पतंजली) प्रभारी गिरधारी अमरवानी ने बताया अजमेर से गुरुकुल के आचार्य श्याम लाल ने यज्ञ करवाया और भारत देश के  पाणिनी,पतंजलि,कणाद,कपिल,जैमिनी आदि महान आचार्यों गुरुओं व ऋषियों द्वारा खोजे और अनुभव किए गए ज्ञान को मनुष्य जीवन की अनंत संभावनाओं में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण बताया।प्रभुलाल कुमावत ने परमपिता परमेश्वर को गुरुओं का भी गुरु बताया और कहा कि मनुष्य का बच्चा सिखाने पर ही सीखता है इस लिए हमारे जीवन में गुरु की आवश्यकता होती है। मंजू कुमावत ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए एक गुरु वंदना प्रस्तुत की।सीमा वार्ष्णेय ने गुरु पूर्णिमा का महत्व समझाया। सरोज मालू ने इस पूरे आयोजन का संचालन किया और "गुरु क्या मिले भगवान मिल गए" सुमधुर भजन प्रस्तुत किया। पंडित दिलीप कुमार यज्ञ आदि की सुंदर व्यवस्था की।इस पावन पर्व पर योग समिति पदाधिकारियो और आर्य समाज पदाधिकारियो को माल्यार्पण करके दीपक भेट को किया शिक्षिकाओ का सम्मान कीया गया,साथ ही प्रसाद वितरित कीया गयाइस कार्यक्रम में दिनेश मालू,पतंजली योग समिति प्रभारी कैलाश  कुमावत,भारत स्वाभिमान पतंजली प्रभारी गिरधारी अमरवाणी,पतंजली महिला पतंजली योग प्रभारी सरोज शर्मा,सीमा वार्ष्णेय रेखा और संगीता अग्रवाल आदि गुरु भाई बहनों ने भाग लेकर इसकी शोभा बढ़ाई।




أحدث أقدم