Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


 माटी की महक जेसलमेर by भीमसिंह पंवार। देश रावणा राजपूत समाज के अध्यक्ष रंजीत सिंह सोढाला ने कहा कि समाज को आगे बढाने में युवाओं का अहम योगदान होता है। युवाओं को सबसे पहला समाज हित का मंत्र जीवन मे उतारना होगा।।रणजीत सिंह सोढाला अपने निजी यात्रा के दौरान जेसलमेर के एम पी क्लब के हजूरी समाज के युवाओं के साथ होटल राधिका में सद्भावना बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।जेसलमेर हजूरी समाज जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह परिहार उनके साथ थे।सोढाला ने कहा कि समय तेज़ी के साथ बढ़ रहा है।।समाज को प्रगतिशील बनाने ,सोच बदलने के लिए समाज की बागडौर युवाओं को सौंपनी चाहिए।ताकि युवा समाज को आधुनिकरण के साथ दिशा दे सके।।उंन्होने कहा कि समाज मे एकता समय की मांग है।।सब हितों से पहले समाजहित की भावना विकसित करनी होगी।।उंन्होने शिक्षा और कुरीतियों को लेकर युवाओं से लंबी चर्चा की।इस अवसर पर हजूरी समाज के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह परिहार ने कहा कि जेसलमेर में समाज के युवाओं ने सकारात्मक सोच के साथ अपनी खास पहचान बनाई है। एम पी क्लब,सेफ ड्राइव सेव लाइफ जैसे समाज सेवी समूहों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कर रहे है।उंन्होने कहा कि युवा समाज हित मे जो भी सहयोग चाहेंगे उन्हें पूरा सहयोग दिया जाएगा।।इस अवसर पर चन्दन सिंह भाटी ने समाज के वर्तमान हालात पर उनके साथ खास चर्चा की। इससे पहले एम पी क्लब द्वारा रणजीत सिंह सोढाला का पार्षद देवी सिंह चौहान और अजय सिंह राहड़ ने साफा और शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर  प्रेम सिंह चौहान,महावीर सिंह चौहान,राजेन्द्र सिंह चौहान,उम्मेद सिंह भाटी,महेंद्र कुमार भाटी,राम सिंह भाटी,शैतान सिंह देवड़ा,श्याम सिंह भायल,मेहताब सिंह ,संजय सिंह तंवर सहित कैलाश चन्द्र चौहान खास तौर से उपस्थित थे।अंत मे सोढाला को स्मृति चिन्ह भेंट किया।




أحدث أقدم