Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

माटी की महक किशनगढ । जन-जन के आराध्य भगवान श्री राम को लेकर राष्ट्रीय कवि संगम की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।  प्रतियोगिता में भगवान श्री राम की महिमा, उदारता, शक्ति और शील सौंदर्य का वर्णन काव्य पाठ के जरिए होगा। इसके लिए भगवान श्री राम के जीवन दर्शन पर आधारित काव्य पाठ प्रतियोगिता को जिला, राज्य व राष्ट्रीय तीन चरण पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर समाजसेवी लक्ष्मी नारायण सोनगरा को संयोजक नियुक्त किया गया है।  श्री सोनगरा ने प्रतियोगिता को लेकर बताते हुए कहा है कि काव्य पाठ प्रतियोगिता के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं रखा गया है। जिला स्तर पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता में प्रतियोगी का आकलन 30 अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसमें विषय चयन और भाव सौंदर्य के 10 अंक,उच्चारण और लय के 10 अंक व तथा शेष 10 अंक दर्शन, आत्मविश्वास व प्रभाव अभिव्यक्ति के रखे गए हैं। सभी स्तर के प्रतियोगियों को पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम आने वाले प्रतियोगी को ₹3100/- का पुरस्कार दिया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 15 सितंबर तक संपन्न होगी । इसके प्रथम तीन विजेता प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता 15 अक्टूबर तक संपन्न होगी तत्पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर 15 नवंबर को इसका आयोजन होगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले प्रतियोगी को क्रमशः इकतीस हजार, इककीस हजार व रुपये गयारह हजार का नगद पुरस्कार दिया जाएगा । भगवान श्री राम के जीवन दर्शन पर आधारित इस काव्य पाठ प्रतियोगिता के लिए उपाध्यक्ष कंवलप्रकाश किशनानी व महासचिव नरेंद्र भारद्वाज को बनाया गया है।

 

أحدث أقدم