शिविर में 167 मरीजों की लाभांवित
माटी की महक पाली रिपोर्ट -तरुण शर्मा ।
पाली पानी दरवाजा स्थित बागवेरा दादावाडी में जैन युवा संगठन द्धारा बुधवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । सचिव सूरेश लूंकड ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में नाक, कान, गला,थाईराईड विशेषज्ञ डा.गौरव कटारिया व सिरदर्द व माईग्रेन,बच्चों के व्यवहार की समस्या, मिर्गी विशेषज्ञ डा.अंकित अवस्थी द्वारा परामर्श देकर अपनी सेवाएं दी ।इस निःशुल्क चिकित्सा केम्प में 167 मरीजों की परामर्श व जांच कर निः शुल्क दवाईया प्रदान की गई । शिविर केम्प का समापन के पश्चात् संगठन सदस्यों द्वारा डाॅ. गौरव कटारिया व डाॅ अंकित अवस्थी व मेडिकल के लोकेश व्यास का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह से स्वागत किया । अध्यक्ष रूपेश पारख ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में संगठन सदस्य दिनेश गादिया, अरविन्द धारीवाल, अशोक तलेसरा, मनोज लूंकड, ललित मालू, आयुष जीरावला, दीपक बोहरा, धर्मेश लोढा, अमित रांका, पुलकित चण्डालिया, कुणाल सालेचा, हितेन्द्र बाफना, हरिश लूणिया जुटे हुए थे ।

