सवाई माधोपुर/ मलारना डूंगर (चंद्रशेखर शर्मा) मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय जोलन्दा में ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा सोमवार को सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया। Covid -19 के संक्रमण को रोकने एवं बचाव हेतु संपूर्ण बाजार की दुकानों व गलियों, मोहल्लों में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कर लोगों को गाइडलाइन की पालक करने के निर्देश भी दिए गए। सोशल मीडिया प्रभारी कालूराम मीना जोलन्दा ने बताया कि पिछली बार जब कोरोना संक्रमण फैल रहा था तब भी सोडियम हाइपोक्लोराइड द्वारा गांव की दुकानों, गली, मोहल्लों में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया |ऐसी ही परिस्थिति अब सामने आ रही है गावों में कोरोना तेज गति से अपने पैर पसार रहा है जिसको देखते हुए सरकार की गाइडलाइन की पालना करते हुए ग्राम पंचायत द्वारा संपूर्ण गांव में सोडियम हाइपोक्लोराइड द्वारा दुकानों व घरों व गली मोहल्लो को सैनिटाइज किया जा रहा है|
