Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक




सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा का चाय- नाश्ता अभियान गंगापुर शहर में अनवरत जारी

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी(चंद्रशेखर शर्मा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी सेवा ही संगठन अभियान के तहत गंगापुर ईकाई द्वारा पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में संचालित चाय - बिस्कुट कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का भाव एवं ज़ज्बा देखने लायक हैं ,

भाजपा के झंडे व बैनर से सुसज्जित टेंपू जैसे ही कोरोंना योद्धांओ के बीच ड्यूटी पोईंट पर पहुचता हैं , तो कार्यकर्ता टेम्पों से नीचे उतरते हैं,तो लोगों के कानों में ये आवाज गूंजती सुनाई देती है

'' बाबुजी चाय गर्म - मसालेदार '' और यह आवाज एक दम सभी का ध्यान अपनी ओर खिचती हैं |

भाजपा कार्यकर्तांओ द्वारा लगातार सभी ड्यूटी पोईंटो , अस्पताल, रेल्वे स्टेशन , ऐम्बुलेंसकार्मियो, मिडियाकार्मियो, पुलिसकार्मियो को चाय नास्ता दिया जा रहा हैं |

आज की चाय व्यवस्था मे मिथलेश व्यास, घासीलाल, मनीष सिराधना, संदीप सिंह, द्वारा चाय वितरण कार्य किया गया | 

भूखे के भोजन व्यवस्था में 533 भोजन पैकेट का वितरण विभिन्न वार्डो में जरूरतमंदों को किया गया, जिसमें 60 पैकेट की व्यवस्था पंडित मोहन आचार्य द्वारा की गई व शेष पैकेटो  की व्यवस्था सभापति शिवरतन गुप्ता द्वारा की गई |

 

أحدث أقدم