![]() |
| (फाइल फोटो- अशोक जोरवाल) |
सवाई माधोपुर/ बामनवास ( चंद्रशेखर शर्मा)। देशव्यापी कोविड़-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते समुचित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में बामनवास की जनता भगवान भरोसे है। भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी अशोक जोरवाल ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया, कि आज कोविड़- 19की दुसरी लहर चलते लोक डाउन की स्थिति में बामनवास कि आम जनता बहुत परेशान है। विशेषकर कोरोना संक्रमण के फैलाव के बीच उचित इलाज के लिए आमजन जाये तो कहा जायें। क्योंकि अस्पताल में पर्याप्त डाक्टर नहीं है, संसाधनों एवं स्टाफ की भी कमी है। महज एक- दो डाँक्टरों ने समूचे अस्पताल का जिम्मा स्वंय सम्भाले हुए रखा है। उपखंड स्तर होने के बावजूद भी बामनवास में मात्र एक एंबुलेंस है वो भी पिछले एक माह से खराब पड़ी हुई है। जिसकी इस कोरोना महामारी में सख्त जरूरत है। भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी अशोक जोरवाल ने बताया है कि गत वर्ष लाकडाउन में जब बाटोदा अस्पताल के लिए एम्बुलेंस लगाने की मांग की गई थी जिसकी आज तक सुनवाई नहीं हुई है। बदतर हालातों के चलते ऐक्सरे मशीन, सिटी स्कैन आदि जांचों के लिए भी मरीजों व उनके परिजनों को स्वयं के खर्च पर निजी साधनों से गंगापुरसिटी व सवाईमाधोपुर सहित अन्य स्थानों की यात्रा करनी पड़ रही है। जोरवाल ने बताया कि सामाजिक सरोकार के तहत अन्य विभागों में कार्यरत हमारे क्षेत्र के दो अधिकारियों ने बामनवास अस्पताल में आॅक्सीजन की व्यवस्थाकर कुछ हद तक चिकित्सा सुविधाओं को संभाले रखा हुआ है।जबकि सरकार की ओर से इस दिशा में कोई विशेष प्रयास नहीं किए गए हैं। स्थानीय विधायक द्वारा भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दूसरी ओर राजस्थान सरकार ने उप जिला कलेक्टर बामनवास को पहले से ही बौंली उपखंड का चार्ज दे रखा है। ओर अब तहसीलदार बामनवास को भी बौंली उपखंड की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी गई है।इस संकट की घड़ी में दोनों उच्चअधिकारियों से बौंली का चार्ज हटाकर बामनवास उपखण्ड कार्यालय पर ही स्थायित्व प्रदान करने कि सरकार से मांग की गई है। अशोक जोरवाल ने बताया है कि राजस्थान सरकार ने अगर आमजन की समस्याओं का समय रहते हुए समाधान नही किया तो कोविड़ गाइडलाइन का ध्यान में रख कर एक ज्ञापन उप जिला कलेक्टर बामनवास को 11सदस्यों की एक कमेटी बनाकर मुख्यमंत्री के नाम दिया शीघ्र सौंपा जायेगा। ताकि समस्याओं से आमजन को छुटकारा मिल सके।
