Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक




सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी (चंद्रशेखर शर्मा)। गंगापुर उपखंड क्षेत्र में कोविड-19 कि दूसरी लहर से उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रख आम जनता की कुशलक्षेम एवं चिकित्सा तंत्र की व्यवस्थाओं के हालातों से रूबरू होने को लेकर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर शनिवार को गंगापुर विधानसभा में शामिल ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने सभी पीएचसी एवं सीएचसी के इंचार्ज से क्षेत्र के हालात एवं संसाधनों की जानकारी ली |

गुर्जर ने कहा कि सीएचसी वजीरपुर में ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने के कारण सीएचसी इंचार्ज डॉ राम खिलाड़ी मीणा ने ऑक्सीजन कन्सट्रक्टर  की आवश्यकता बताई। इस पर पूर्व विधायक ने वजीरपुर सरपंच मुकेश बैरवा से बात कर समस्या का हल करने की बात कही, इस पर मुकेश बैरवा ने कहा कि वे वजीरपुर के लोगों के लिए एक के स्थान पर दो आक्सीजन कन्सट्रक्टर नवीन खरीद कर देंगे । गुर्जर ने सरपंच मुकेश बैरवा को धन्यबाद दिया।

इसी प्रकार पूर्व विधायक के कहने पर भाजपा वजीरपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी ने खंडीप सीएससी के लिए 4 नेबुलाइजेशन देने की घोषणा की जिसकी वहां के डॉक्टरों ने आवश्यकता बताई।

वजीरपुर मैं सीएचसी का निरीक्षण करते समय पूर्व विधायक के साथ सीएमएचओ डॉ तेजराम मीना एवं सीएससी इंचार्ज डॉ राम खिलाड़ी मीणा, डॉक्टर धर्म सिंह, गंगापुर नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल, वजीरपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री ओम प्रकाश गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे ।

पूर्व विधायक ने तलावड़ा पीएचसी पर स्थानीय विधायक के दौरे के दौरान  दिए गए 1 सिलेंडर को भी वापस ले लेना तथा विधायक द्वारा तलवाड़ा पीएचसी पर 5 सिलेंडर देने की घोषणा भी अभी तक पूरी नहीं की गई है। गुर्जर ने तलवाड़ा पीएचसी में जल्द ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।

पूर्व विधायक ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के साथ ही हिम्मत से काम लेने की अपील करते हुए कहा है कि हम सकारात्मक वातावरण बनाएं निश्चित रूप से हम जीतेंगे, कोरोना हारेगा।

Previous Post Next Post