Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक


गाइडलाइन की अवहेलना करने पर काटे कई चालान

सवाई माधोपुर/ गंगापुर सिटी (चंद्रशेखर शर्मा) गंगापुर सिटी एसडीएम अनिल कुमार चौधरी एवं तहसीलदार ज्ञानचन्द जैमन द्वारा शनिवार को शहर का दौरा किया गया तथा बिना कारण घूमते पाए जाने पर 9 लोगों के चालान भी काटे गए। इस दौरान पूरे शहर की सडकों पर सन्नाटा पसरा रहा। वीकेंड कर्फ्यू के दौरान शहर की अत्यावश्यक सेवाओं को 

छोड़कर समस्त दुकानें/प्रतिष्ठान बन्द रहें।वहीं दूसरी ओर अग्रवाल धर्मशाला में दवा की दुकानों पर काम करने वाले फार्मासिस्ट, नगरपरिषद् के निर्वाचित पार्षदगण तथा पंचायत समिति सभागार में कोरोना ड्यूटी में चल रहे अध्यापकगण, बीएलओ, हॉकर्स एवं पेट्रोल पम्प के कार्मिकों हेतु चल रहे वैक्सीनेशन कैम्प का एसडीएम अनिल चौधरी एवं तहसीलदार ज्ञानचन्द जैमन द्वारा अवलोकन किया गया।जिसमें सभी व्यवस्थाऐं दुरूस्त पाई गयी। लोगों ने बहुत ही उत्साह के साथ वैक्सीनेशन कैम्प में हिस्सा लेकर कैम्प को 

सफल बनाया इस हेतु एसडीएम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।वीकेंड कर्फ्यू पर सभी आमजन से अपील है कि बिना कारण घर से बाहर न निकलें, घर पर ही रहें। अति आवश्यक कार्य होने पर ही मास्क लगाकर बाहर निकलें। रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाडे के दौरान सरकारी गाईडलाईन का पालन करें 31 मई 2021 तक होने वाले शादी-समारोहों को यथासंभव स्थगित करें। बहुत ही जरूरी होने पर सिर्फ अनुमत 11 व्यक्तियों के साथ ही घर पर शादी-समारोह का आयोजन किया जावे जिसकी पूर्व सूचना प्रशासन को ऑनलाईन पोर्टल पर देना अनिवार्य है। बिना सूचना के आयोजनकर्ता पर एक लाख रूप्ये का जुर्माना राशि का प्रावधान रखा गया है।

Previous Post Next Post