Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

जयपुर/ भरतपुर (चंद्रशेखर शर्मा)भरतपुर शहर की काली बगीची क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े चलती कार में एक डॉक्टर दंपती को गोली मार दी गई. बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए थे. मामले में आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक 2 साल पहले सूर्य सिटी के एक मकान में 6 साल के बच्चे के साथ जिंदा जला कर मारी गई दीपा गुर्जर के भाई ने अपने दोस्त के साथ डॉक्टर दंपती पर फायरिंग की पुलिस अब दोनों आरोपियों की पहचान कर सरगर्मी से तलाश कर रही है.भरतपुर आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डॉक्टर दंपती को गोली मारने वाले दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है. इनमें गोली मारने वाला एक आरोपी मृतका दीपा गुर्जर का भाई अनुज है, जबकि दूसरा आरोपी उसका धौलपुर निवासी दोस्त महेश है.जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, घटना के संबंध में पूछताछ के लिए आरोपी की बहन को भी पुलिस थाने लाया गया जिसे पूछताछ कर छोड़ दिया खमेसरा ने बताया कि 7 नवंबर 2019 में शहर की सूर्य सिटी कॉलोनी में दीपा गुर्जर और उसके 6 साल के बच्चे की मकान में जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी. उसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.काली बगीची क्षेत्र में श्रीराम हॉस्पिटल संचालक डॉ. सुदीप गुप्ता और उसकी पत्नी डॉक्टर सीमा गुप्ता शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे अपनी कार से हीरादास की तरफ जा रहे थे. तभी बाइक सवार कुछ बदमाश आए और कार में सवार डॉक्टर दंपती को गोली मारकर फरार हो गए डॉक्टर सुदीप गुप्ता को सिर में और उनकी पत्नी डॉ. सीमा के सीने में गोली लगी दोनों को आरबीएम जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

أحدث أقدم